अगरतला से दिल्ली जा रहे विमान में अचानक बज उठा स्मोक अलार्म, फ्लाइट की लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान में कार्गो सेक्शन में स्मोक अलार्म बजने के बाद उसे लखनऊ डायवर्ट ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
इंडिगो की अगरतला-दिल्ली उड़ान में स्मोक अलार्म बजा।
विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित उतारे गए।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। विमान के कार्गो के हिस्से में एक बार फिर स्मोक वार्निंग का अलार्म बज गया। इस बार अगरतला से दिल्ली जा रहे विमान को स्मोक वार्निंग इंडिकेशन के चलते लखनऊ डायवर्ट किया गया।
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर की गई। इससे पहले तीन सितंबर को वाराणसी से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आइएक्स-1253 के कार्गो सेक्शन में भी धुएं का अलार्म बजने से इसकी इमरजेंसी लैंडिग लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई थी।
मंगलवार को इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई-6504 अगरतला से दिल्ली जा रहा था। लखनऊ वायु क्षेत्र से गुजरते हुए विमान के काकपिट का अलार्म बज उठा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में होगी सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती, एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बदलाव के बाद अब आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एटीसी ने सतर्कता दिखाते हुए प्राथमिकता के आधार पर इंडिगो एयरलाइन के विमान की लैंडिंग व्यस्त समय के बीच प्राथमिकता से करायी। एटीसी की सूचना पर लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्रोटोकाल लागू कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
रनवे के आसपास एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। रेस्क्यू करने वाली विशेष टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। विमान 103 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ शाम 6 :29 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया है। विमान से यात्रियों और सामान को नीचे उतारकर जांच की जा रही है।
