विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुरासान ग्रुप से पूछताछ कर कड़ी से कड़ी जोडऩे में जुटी एनआइए

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 09 Mar 2017 10:29 PM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 11:37 PM (IST)

सैफुल्लाह की मौत खुरासन ग्रुप के सदस्यों के कारनामों की जांच के लिए एनआइए को अधिकृत करने की घोषणा के बाद इस एजेंसी की सक्रियता बढ़ गयी है।

खुरासान ग्रुप से पूछताछ कर कड़ी से कड़ी जोडऩे में जुटी एनआइए
खुरासान ग्रुप से पूछताछ कर कड़ी से कड़ी जोडऩे में जुटी एनआइए

लखनऊ (जेएनएन)। हाजी कॉलोनी में आइएस कानपुर-लखनऊ खुरासान मॉड्यूल के सैफुल्लाह की एटीएस मुठभेड़ में मौत, मध्य प्रदेश ट्रेन विस्फोट और ग्रुप के सदस्यों के कारनामों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को अधिकृत आदेश नहीं मिला है लेकिन, गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इसकी घोषणा किये जाने के बाद इस एजेंसी की सक्रियता बढ़ गयी है। एनआइए कड़ी से कड़ी जोडऩे के लिए सक्रिय हो गयी है। एनआइए के अफसर इस विषय में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन अब तक गिरफ्तार ग्रुप के सदस्यों से कई चक्रों में पूछताछ कर चुके हैं। एनआइए के डीआइजी प्रशांत कुमार की अगुआई में एक टीम रिसर्च वर्क में जुट गयी है। एनआइए इस ग्रुप के अंतर्राज्यीय कनेक्शन का पता लगाने पर जोर दे रही है। एटीएस की टीम के साथ भी एनआइए के अधिकारियों की एक बैठक गुरुवार को हुई। दोनों एजेंसियों ने सूचनाओं को साझा किया। गुरुवार को पकड़े गये गौस मोहम्मद खान उर्फ जीएम खान और अजहर से एनआइए टीम ने पूछताछ की है। 
मुठभेड़ में साथ देने वालों का होगा सम्मान
लखनऊ की हाजी कॉलोनी में हुए मुठभेड़ के दौरान पुलिस का साथ देने वाले छह लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के आइजी असीम अरुण की अगुआई में सात मार्च को हाजी कॉलोनी में आइएस के पैरोकार सैफुल्लाह को जिंदा पकडऩे की कोशिश चल रही थी लेकिन, वह शहादत पर आमादा था। समय बीतता गया और एक ऐसा वक्त आया जब दीवार और छत काटने की जरूरत पड़ी। आसपास इलाके के छह लोगों ने छत और दीवार काटने में मदद की। इनमें काकोरी क्षेत्र के महीपत मऊ निवासी लवकुश और मोहम्मद आमिर, ठाकुरगंज के हुसैनाबाद निवासी मोहम्मद सईद और मोहम्मद सलीम, अब्दुल कलाम और मोहम्मद जावेद ने एटीएस की भरपूर मदद की। आइजी असीम अरुण ने इन नागरिकों के सहयोग की चर्चा उच्चाधिकारियों से की और उनको सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा। एडीजी एटीएस दलजीत सिंह चौधरी ने जल्द ही समारोहपूर्वक डीजीपी मुख्यालय में इन नागरिकों के सम्मान की सहमति दी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।