विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Afreen Fatima: जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा ने बताई अपनी लोकेशन, ट्विटर पर हिंदुस्तान को लिखा 'लिंचिस्तान'

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Tue, 14 Jun 2022 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2022 03:31 PM (IST)

Afreen Fatima News प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप की बेटी आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर अपने बायो ...और पढ़ें

Afreen Fatima News: ट्विटर पर आफरीन ने हिंदुस्तान को लिखा लिंचिस्तान।
Afreen Fatima News: ट्विटर पर आफरीन ने हिंदुस्तान को लिखा लिंचिस्तान।

UP Violence: लखनऊ, जेएनएन। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों पर जमकर उपद्रव और हिंसा हुई। प्रयागराज में हुई हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप गिरफ्तार है। उसकी बेटी आफरीन फातिमा इन दिनों काफी चर्चा में हैं।  प्रयागराज हिंसा की जांच कर रही पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जावेद पंप की बेटी ने अपने ट्विटर के बायो में रहने की जगह एक ऐसा शब्द जोड़ दिया है, जिससे जांच एजेंसियां अब जांच में जुट गईं हैं।

दरअसल पंप की बेटी आफरीन फातिमा ने ट्विटर पर अपने बायो में लोकेशन हिंदुस्तान की जगह लिंचिस्‍तान लिख दिया है और जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। इसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। यह कृत्य देश विरोधी गतिविधियों की ओर इशारा कर रहा है। इंटरनेट मीडिया के कुछ प्लेटफार्म पर जावेद को दिल्ली दंगे के साजिशकर्ता उमर खालिद के अब्बा का करीबी बताया जा रहा है। ट्विटर पर हैशटैग स्टैंड विथ आफरीन फातिमा ट्रेंड कर रहा है। इसको लेकर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिले में कौन-कौन शख्स हैं, जो उपद्रवियों का समर्थन इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं। उनके बारे में भी पूरी जानकारी जुटाते हुए प्रोफाइल खंगाली जा रही है। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा कायम करने की बात की जा रही है। 

प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के घर को बुलडोजर से जमींदोज किया गया तो दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसकी वजह जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा है। दरअसल आफरीन जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर हैं। सीएए और एनआरसी को लेकर प्रोटेस्ट में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले चुकी हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से बैचलर ऑफ आर्ट (बीए) और मास्टर ऑफ आर्ट (एमए) कर चुकी आफरीन फातिमा जेएनयू स्कालर हैं। दिल्ली में हुए सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शनों में आफरीन फातिमा के जंतर-मंतर और शाहीन आग में दिए गए विवादित भाषण काफी वायरल हुए थे। शाहीनबाग में आंदोलन के दौरान आफरीन फातिमा सक्रिय रही थीं। आफरीन हिजाब बैन के दौरान भी काफी मुखर रही थीं। साउथ इंडिया में कई शहरों का दौरा कर प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था।

जावेद मोहम्मद उर्फ पंप की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम आफरीन फातिमा और छोटी का नाम सुमैया फातिमा है। आफरीन ने ग्रेजुएशन के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां से लैंग्विस्टक्स में बीए ऑनर्स और एमए किया। आफरीन एएमयू में पढ़ाई करने के दौरान ही छात्र राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। तभी से वह छात्रों की समस्याओं पर अपने विचार प्रमुखता से जाहिर करती रही हैं। वहीं, दूसरी बेटी सुमैया भी इन दिनों प्रयागराज से ही पीएचडी कर रही है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जिला प्रशासन और पुलिस ने हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का अवैध रूप से निर्मित दो मंजिला घर रविवार को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर के अटाला और करेली क्षेत्र में पुलिस पर पथराव की घटना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।