अयोध्या छोड़ने की धमकी पर प्रशासन ने बढ़ाई इकबाल अंसारी की सुरक्षा
25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मकसद राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाना है।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:34 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:34 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के अयोध्या छोड़ने की धमकी के बाद प्रशासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा में चार गनर व एक दारोगा को लगाया है। बुधवार को इकबाल ने 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा के मद्देनजर खतरे की आशंका जताई थी।
इकबाल ने कहा था कि 25 नवंबर को अयोध्या में लाखों की भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है। भीड़ किसी के नियंत्रण में नहीं रहती। इसलिए अयोध्या में रहने वाले मुसलमानों को सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं, सुरक्षा बढ़ाए जाने पर उन्होंने सरकार पर भरोसा जताया और कहा कि अयोध्या में धर्म के आधार पर कार्य हों किसी को कोई नुकसान न हो। सरकार भीड़ को नियंत्रित करे। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य की सरकारों को धन्यवाद दिया। विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के अनुसार धर्मसभा में एक लाख से भी ज्यादा लोग इकट्ठा होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें