Move to Jagran APP

हाई-वे पर दुर्घटना जारी, आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस तो यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी

Accidents in UP कन्नौज के तिर्वा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बिहार जा रही बस पलटने से करीब तीन दर्जन लोग घायल हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 11:08 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 11:08 AM (IST)
हाई-वे पर दुर्घटना जारी, आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस तो यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी

लखनऊ, जेएनएन।Accidents in UP: कोरोना वायरस के संक्रमण में दुर्घटनाओं का भी जोर बढ़ रहा है। लॉकडाउन-5.0 में भी तेज वाहन रफ्तार का कहर जारी है। कन्नौज के तिर्वा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बिहार जा रही बस पलटने से करीब तीन दर्जन लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बिहार जा रही तेज रफ्तार कार के पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं।

loksabha election banner

कन्नौज के तिर्वा के फगुआ भट्ठा के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। रविवार देर रात को श्रमिकों को बिहार ले जा रही एक बस डिवाडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में तीन दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हैं। यह सभी श्रमिक दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरपुर बिहार जा रहे थे। घायलों में पांच की हालत गंभीर है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी कार, मासूम की मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के दिल्ली से मोतिहारी (बिहार) जा रही स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे मे चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं, कार सवार चार लोग घायल हो गए। करोल बाग, दिल्ली निवासी विकास कुमार स्विफ्ट डिजायर कार से बहन प्रभावती, मां सरस्वती देवी व भाभी मंजू संग मोतिहारी जा रहे थे।

विकास की भतीजी दीपिका भी भाभी के साथ थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना नौहझील क्षेत्र में कार चला रहे विकास को झपकी आ गई और कार बेकाबू हो गई जो डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इसके बाद एक्सप्रेस वे के सुरक्षाकॢमयों और पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा। जहां चिकित्सकों ने चार वर्षीय दीपिका को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नौहझील विनोद कुमार ने बताया कि घायलों ने झपकी आने के कारण हादसा होने की जानकारी दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.