विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: हिंदुत्व की राह पर केजरीवाल का विकास मॉडल, तीन फरवरी को दिल्ली में यूपी के पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक

By Ashish Kumar Trivedi Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sun, 28 Jan 2024 06:15 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) हिंदुत्व की राह पर चलकर केजरीवाल के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में ...और पढ़ें

हिंदुत्व की राह पर केजरीवाल का विकास मॉडल लेकर आगे बढ़ेगी आप पार्टी (फाइल फोटो)
हिंदुत्व की राह पर केजरीवाल का विकास मॉडल लेकर आगे बढ़ेगी आप पार्टी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. संगठन को मजबूत करने के साथ चुनाव की तैयारियों पर मंथन
  2. प्रदेश के सभी पदाधिकारियों से संदीप पाठक लेंगे इनपुट

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) हिंदुत्व की राह पर चलकर केजरीवाल के विकास माडल को आगे बढ़ाएगी। प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों व संगठन को मजबूत बनाने के लिए तीन फरवरी को नई दिल्ली में बैठक बुलाई गई है।

राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक सभी जिला, प्रांत व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश में पार्टी आगे किस तरह चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएगी इस पर मंथन किया जाएगा।

भगवान श्रीराम की महाआरती का होगा आयोजन

प्रदेश के सभी पदाधिकारियों से संदीप पाठक इनपुट लेंगे कि राजनीति के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश में किन-किन मुद्दों को पार्टी धार दे। दिल्ली में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ कार्यकर्ता करा रहे हैं।

यही नहीं भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर पार्टी ने यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों में हवन व भगवान श्रीराम की महाआरती का आयोजन किया गया। फिलहाल यूपी प्रभारी संजय सिंह बीते चार अक्टूबर से जेल में हैं।

लोकसभा सीट के लिए दावा नहीं किया

ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ एजेंडे को धार देने पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी अभी विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में शामिल है। अभी किसी लोकसभा सीट के लिए दावा नहीं किया गया है।

पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह कहते हैं कि केंद्रीय नेतृत्व जो कुछ तय करेगा उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ता दिल्ली व पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।