Move to Jagran APP

प्रदेश में जातियों की नहीं जनता की सरकार चाहिए : संजय सिंह

अयोध्या में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने हाथरस बलिया समेत प्रदेश भर में हुई घटनाओं पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार में जातियों को देखकर न्याय हो रहा है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जातियों की नहीं जनता की सरकार चाहिए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 03:36 PM (IST)
प्रदेश में जातियों की नहीं जनता की सरकार चाहिए : संजय सिंह
अयोध्या में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया।

अयोध्या, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों की घटनाएं दिल दहला देने वाली हैं। प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ हैवानियत हो रही है। भाजपा की सरकार में जातियों को देखकर न्याय हो रहा है।  प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जातियों की नहीं जनता की सरकार चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दरिंदगी की पराकाष्ठा होने वाली घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश के कई जिलों में हाथरस बलरामपुर बलिया में शर्मनाक घटनाएं हुई हैं। घटनाओं के बाद सरकार की भूमिका भी काफी शर्मनाक रही है। दुष्कर्मियों की जाति देखी जा रही है, हत्यारों की जाति देखी जा रही,  यहां तक कि गुंडे और माफिया की जाति देखी जा रही है। हाथरस कांड में दुष्कर्मियों के साथ राज्य सरकार खड़ी रही। बलिया में हत्यारे बीजेपी नेता के साथ सरकार खड़ी रही। भाजपा विधायक भी खड़ा रहा। प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जातियों की नहीं जनता की सरकार चाहिए। कोरोना घोटाले को लेकर बनी एसआईटी का फर्जी दिखावा मात्र है।कोरोना घोटाले की जांच सीबीआई की जाए। सरकार खुद इस घोटाले में शामिल है।मध्यप्रदेश में महिला विधायक पर कमलनाथ की टिप्पणी पर संजय सिंह ने कहा कि  कमलनाथ का बयान आपत्तिजनक है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.