Move to Jagran APP

सीतापुर में युवक ने अवैध तमंचे से खुद को मारी गोली, एंबुलेंस में बड़े भाई की गोद में तोड़ा दम

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थानाक्षेत्र के सहादतनगर भेखा गांव का मामला। खेत में जोताई करते वक्‍त युवक ने खुद को मारी गोली। आसपास काम कर रहे लोग दंग। जिला अस्‍पताल से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर। एंबुलेंस में तोड़ा दम।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 06:32 PM (IST)
सीतापुर : खेत में जोताई करते वक्‍त युवक ने खुद को मारी गोली। आसपास काम कर रहे लोग दंग।

सीतापुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक युवक ने रविवार दोपहर तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। बताया जा रहा है कि मृतक खेत में जोताई कर रहा था। तभी उसने खुद को गोली मार ली। घटना से आस-पास काम कर रहे लोग दंग रह गए। आननफानन में युवक को उसका बड़ा भाई जिला अस्पताल लेकर दौड़ा, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस हाईवे पर खैराबाद के पास पहुंची ही थी कि युवक ने बड़े भाई की गोद में दम तोड़ दिया। 

loksabha election banner

अवैध तमंचा से दाग ली गोली: मामला इमलिया सुल्तानपुर थानाक्षेत्र के सहादतनगर भेखा गांव का है। काजी कमालपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विशाल सिंह पुत्र पुखराज सिंह रविवार दोपहर अपने खेत में जोताई कर रहा था। वहीं, उसने कनपटी पर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। लखनऊ ले जाने के दौरान उसकी एंबुलेंस में ही मौत हो गई। मृतक विशाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके से तमंचा बरामद किया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के विशेषज्ञों की टीम जांच करेगी। 

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था : मृतक विशाल सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा है।  वह अपने बड़े भाई छोटू सिंह के साथ गांव में ही रहता था। जबकि माता-पिता लखनऊ में रहते हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि युवक के खौफनाक कदम उठाने के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक युवक के परिवारजन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। मामले में परिवारजन और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.