विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के 93 गांवों में होगी होम स्टे की सुविधा, ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा; लिस्ट में देखिए अपने गांव का नाम

Published: Thu, 26 Sep 2024 10:42 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के 93 गांवों में होम स्टे की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा ...और पढ़ें

होम स्टे की सुविधा से ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
होम स्टे की सुविधा से ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे की सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी पर्यटन विभाग ने तेज कर दी है। इसे लेकर देवीपाटन, चित्रकूट, अयोध्या, लखनऊ व वाराणसी मंडल के 93 गांवों को चिह्नित करने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इन गावों में होम स्टे की सुविधा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

ग्रामीण होम स्टे के लिए पर्यटन विभाग ने अयोध्या मंडल के 19 गांवों का चयन किया है। इनमें अंबेडकर नगर चुइंटियापारा, दर्वान तथा अयोध्या के अबनपुर सरोहा, अमौनी, सेवाधाट, रामपुरवा व गौराघाट प्रमुख हैं। वहीं, सुल्तानपुर, बाराबंकी व अमेठी में 12 गांव, वाराणसी मंडल में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर तथा चंदौली के 10 गांवों को चिह्नित किया गया है।

लखनऊ मंडल में कुल 23 गांवों का चयन

इसी प्रकार लखनऊ मंडल में होम स्टे व पर्यटन विकास के लिए कुल 23 गांवों का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली व उन्नाव में अन्य 17 गांव चिह्नित किए जाने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई है।

इसी प्रकार देवीपाटन मंडल के 17, चित्रकूट मंडल के 24 गांवों को होम स्टे के लिए चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही पर्यटन विभाग ने लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान (एमकेआईटीएम) का कायाकल्प कराने की भी तैयारी शुरू कर दी है। यहीं पर होम स्टे के लिए ग्रामीणों तथा गाइडों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।