Move to Jagran APP

84 कोसी परिक्रमा : विहिप के 129 और कार्यकर्ता गिरफ्तार, 452 रिहा

लखनऊ(जागरण ब्यूरो)। चौरासी कोसी परिक्रमा पर निकले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की ि

By Edited By: Published: Thu, 29 Aug 2013 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2013 09:50 AM (IST)

लखनऊ(जागरण ब्यूरो)। चौरासी कोसी परिक्रमा पर निकले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तथा रिहाई का सिलसिला जारी है। कल 129 को गिरफ्तार किया गया। अब तक 2845 कार्यकर्ता गिरफ्तार किये गये हैं, जिनमें 1539 को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। अब भी 1306 कार्यकर्ता जेल में हैं। कल रात नौ बजे तक 452 को रिहा किया गया।

loksabha election banner

विहिप ने अयोध्या के आस-पास के क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा यात्रा 25 अगस्त से शुरू कर 13 सितंबर तक जारी रखने की घोषणा की है। कल झारखंड के संतों को विभिन्न अंचलों से होकर अयोध्या और फिर वहां से 30 किलोमीटर दूर श्रृंगी ऋषि आश्रम तक जाने का एलान किया था। यह लोग रात को आश्रम के श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने वाले थे। इस कारण सतर्कता बढ़ा दी गई थी। शासन स्तर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मद्देनजर विहिप कार्यकर्ताओं को अच्छे आचरण के आश्वासन पर रिहा करने की बात तय हुई थी। निजी मुचलका भरकर काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की रिहाई की गयी।

कल नौ बजे तक गिरफ्तार लोगों की संख्या 2845 पहुंच गयी। इनमें 1539 रिहा कर दिए गये हैं, लेकिन 1306 कार्यकर्ता सूबे की विभिन्न स्थाई व अस्थाई जेल में शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किये गये हैं। शासन की ओर से संबंधित जिलाधिकारियों को संकेत हैं कि अगर कोई कार्यकर्ता अच्छे आचरण का भरोसा देकर रिहाई के लिए निजी मुचलका भरता है तो उसे रिहा किया जाय। अगर किसी से भी शांति भंग की आशंका है तो उसे न छोड़ा जाय।

विहिप ने आज अवध प्रांत के संतों की ओर से श्रृंगी ऋषि आश्रम से महबूबगंज चौराहा होते हुए वैरागी आश्रम भिटौरा होकर फैजाबाद के गोसाईगंज में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। खुफिया तंत्र ने अवध प्रांत के संतों की गतिविधियों से शासन को आगाह किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.