यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लखनऊ में दिवाली मेले में आठ सौ स्ट्रीट वेंडर्स को निश्शुल्क मिलेंगी दुकानें, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन
लखनऊ के गोमती तट के झूलेलाल वाटिका में होने वाले दीपावली मेले में कुछ दुकानों का आवंटन पहले आओ पहले ...और पढ़ें

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गोमती तट के झूलेलाल वाटिका में होने वाले दीपावली मेले में कुछ दुकानों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ आधार पर होगा। एक सप्ताह के लिए आवंटित होने वाली इन दुकानों की कीमत सौ रुपये वर्ग फीट रखी गई है। दुकानों को पाने के लिए आवेदन गोमती नगर हुसडिय़ा चौराहे पर नगर निगम के जोन चार के जोनल अधिकारी चार के पास करना होगा। दुकानदारों को बिजली खर्च वहन करना होगा।
नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आठ सौ स्ट्रीट वेंडर्स को निश्शुल्क दुकानें दी जाएंगी। इसी तरह 80 स्टाल ओडीओपी और एमएसएमआई समूह क भी निशुल्क आवंटित होगी। इसके अलावा कुछ दुकानों को व्यावसायिक आधार पर सौ रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से दी जाएगी।
तीन नंवबर तक रहेगा मेला: 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक चलने वाले दीपावली मेले को इस बार खास बनाने की तैयारी है। यहां देश के नामचीन कलाकारों को बुलाने की तैयारी है। इसमे नाम चीन गायिका और गायक भी हैं। इसमे खास यह होगा कि लेजर शो से हर कोई भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन को देख सकेंगे। इसी के साथ ही हर दिन के हिसाब से सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। शहर के नामी स्ट्रीट फूड भी मेले में दिखाई देंगे। मेले में बच्चों का आकर्षण बढ़ाने के लिए तमाम तरह के झूले भी लगाए जाएंगे।
दरअसल पूरे प्रदेश में दीपावली का आयोजन हो रहा है। सरकार की तरफ से जारी आदेश के बाद सरकारी संस्थाएं मेले को सफल बनाने में जुट गई है। शहर के हर किसी को मेले की तरफ आकर्षित करने के लिए तमाम तरह के आयोजन होंगे। दिन से लेकर रात तक मेले की रौनक बढ़ाने की योजना बनाई गई है। खास बात यह है कि मेले में उन लोगों को भी अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा, जो गोबर से दीया तैयार करते हैं।