विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों में नए DM तैनात

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:13 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 14 Nov 2026 02:21 AM (GMT+05:30)

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) से पहले 38 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें ...और पढ़ें

38 आइएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के डीएम बदले (सांकेतिक तस्वीर)

 38 आइएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के डीएम बदले (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर राज्य सरकार ने देर रात किया प्रशासनिक फेरबदल

  2. सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर में नए जिलाधिकारी तैनात

  3. एलडीए के उपाध्यक्ष बने अनुज सिंह, राजागणपति आर को बनाया गया सूडा निदेशक

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अफसरों के तबादले संबंधी दिए गए दिशा-निर्देश के तहत शुक्रवार देर रात राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया।

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) से पहले 38 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें पांच जिलाधिकारी सहित लखनऊ व मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गाजियाबाद व वाराणसी के नगर आयुक्त और सात मुख्य विकास अधिकारी भी हैं।

आयोग ने 27 अक्टूबर को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया था कि 31 मई 2027 तक एक जिले में तीन वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाए। नगर निगम व विकास प्राधिकरणों में कार्यरत ऐसे अधिकारियों को भी हटाने के लिए कहा था।

पिछले विधानसभा चुनाव या उपचुनाव में तैनात रहे अधिकारियों की भी उसी विधानसभा क्षेत्र या जिले में फिर से तैनाती न करने के भी आयोग ने निर्देश दिए थे। इस संबंध में मुख्य सचिव से 30 नवंबर तक आयोग ने रिपोर्ट मांगी थी।

आयोग के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के जिलाधिकारी बदल दिए हैं। राजागणपति आर को सीतापुर के जिलाधिकारी पद से हटाकर सूडा का निदेशक बनाया गया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सीतापुर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में भी जिलाधिकारियों की अदला-बदली की गई है।

गौरव सिंह सोगरवाल डीएम महराजगंज से डीएम सिद्धार्थनगर, शिवशरणप्पा डीएम सिद्धार्थनगर से डीएम महराजगंज बनाए गए हैं। जोगिन्दर सिंह डीएम बिजनौर व सुनील कुमार सिंह डीएम मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को विशेष सचिव, नगर विकास बनाया गया है। वहीं, बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नगर आयुक्त और गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। विशेष सचिव आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भी बदलाव किया गया है। संजय कुमार मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को यमुना प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना पाठक को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त और बरेली मंडल की अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

क्र. सं. अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
1 अनुज सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री, अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण
2 प्रथमेश कुमार उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी, सीतापुर
3 राजागणपति, आर जिलाधिकारी, सीतापुर निदेशक, सूडा
4 विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर आयुक्त, नगर निगम, गाजियाबाद उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ
5 हिमांशु नागपाल नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी नगर आयुक्त, नगर निगम, गाज़ियाबाद
6 शाश्वत त्रिपुरारी मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी
7 अभिषेक कुमार विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर
8 संजय कुमार मीणा उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
9 राजेश कुमार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या
10 कृष्ण कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
11 डॉ. नितिन मदान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय)
12 महेंद्र बहादुर सिंह विशेष सचिव, नगर विकास, निदेशक, सूडा, संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) निदेशक, सूडा एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का प्रभार हटाना
13 वंदना त्रिपाठी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल
14 प्रीति जायसवाल अपर आयुक्त, बरेली मंडल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा
15 गौरव सिंह सोगरवाल जिलाधिकारी, महाराजगंज जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर
16 शिवशरणप्पा जीएन जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी, महाराजगंज
17 प्रत्युष पाण्डेय विशेष सचिव, समन्वय, अपर परियोजना निदेशक, यूपीडीएएसपी अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार
18 उमेश मिश्रा जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर विशेष सचिव, नगर विकास
19 सुनील कुमार सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर
20 नूपुर गोयल मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
21 संदीप कुमार अपर जिलाधिकारी (वि/रा), हापुड़ मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ
22 पवन कुमार मीना मुख्य विकास अधिकारी, फ़तेहपुर विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति
23 जोगिन्दर सिंह विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति जिलाधिकारी, बिजनौर
24 उमेश प्रताप सिंह जिलाधिकारी, बिजनौर विशेष सचिव, लोक निर्माण
25 पूनम निगम उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर
26 प्रवीण वर्मा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
27 श्रीलक्ष्मी, वीएस अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा विशेष सचिव, महिला कल्याण
28 सुनील कुमार चौधरी अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ
29 शाहिद अहमद मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
30 शिशिर कुमार सिंह संयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़, बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती
31 शैलेंद्र कुमार सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़, संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़
32 योगेंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़, संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद
33 शत्रोहन वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, फिरोज़ाबाद अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
34 मनोज कुमार-1 अपर आयुक्त, बरेली मण्डल अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल
35 अतुल कुमार अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद अपर आयुक्त, बरेली मंडल
36 मंजूलता अपर आयुक्त, आगरा मंडल अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद
37 प्रतिभा सिंह अपर आयुक्त, आगरा मंडल अपर आयुक्त, कानपुर मंडल
38 सौम्य श्रीवास्तव अपर स्थानिक आयुक्त, विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा का प्रभार हटाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।