Move to Jagran APP

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में लगे 27 लाख से ज्यादा कोरोना टीके, महाभियान के लिए बने 13,401 केंद्र

Corona vaccination प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को देश भर में चलाए गए कोरोना टीकाकरण महाभियान में उत्तर प्रदेश में भी 27.15 लाख टीके लगाए गए। अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 9.33 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 09:46 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 07:29 AM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में लगे 27 लाख से ज्यादा कोरोना टीके, महाभियान के लिए बने 13,401 केंद्र
कोरोना टीकाकरण महाभियान में उत्तर प्रदेश में भी 25 लाख टीके लगाए गए।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को देश भर में चलाए गए कोरोना टीकाकरण महाभियान में उत्तर प्रदेश में भी 27.15 लाख टीके लगाए गए। अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 9.33 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन यूपी में लगाई गई हैं। एक दिन में सर्वाधिक टीके लगाने का रिकार्ड भी उत्तर प्रदेश के ही नाम है। यहां छह सितंबर को 34.9 लाख टीके लगाए गए।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण महाभियान के लिए 13,401 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में टीका लगवाने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। मौसम खराब होने के कारण लोग कम पहुंचे वरना पुराना रिकार्ड टूट सकता था। अब तक 7.72 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1.61 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है।

उत्तर प्रदेश में कुल 15.04 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसमें 18 से 44 वर्ष की उम्र के 10.25 करोड़ लोगों में से 5.28 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। वहीं 45 पार की उम्र वाले कुल 4.79 करोड़ लोगों में से 4.04 करोड़ लोगों ने टीका लगवाया है। टीका लगवाने में पुरुष आगे और महिलाएं पीछे हैं। अब तक 5.06 करोड़ पुरुषों और 4.27 करोड़ महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.