Move to Jagran APP

2.35 लाख के जाली नोट बरामद, हाथ लगे गिरोह के चार सदस्य

फैजाबाद में नकली नोट को खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गोंडा के इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने दो लाख 35 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। गिरोह को नकली नोट आपूर्ति करने वाले तस्कर को पुलिस अभी नहीं

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2015 08:49 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2015 08:51 PM (IST)
2.35 लाख के जाली नोट बरामद, हाथ लगे गिरोह के चार सदस्य

लखनऊ। फैजाबाद में नकली नोट को खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गोंडा के इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने दो लाख 35 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। गिरोह को नकली नोट आपूर्ति करने वाले तस्कर को पुलिस अभी नहीं पकड़ सकी है। आज फैजाबाद में पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जाली नोटों की यह आपूर्ति चंड़ीगढ़ से विजय नामक युवक करता है, जो पकड़े गए गोंडा के तरबगंज निवासी युवक बलराम का बड़ा भाई है। विजय की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

बीती रात फैजाबाद की कैंट पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजपुर कोडऱा के पास चार लोगों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों में बलराम के अतिरिक्त गोंडा के दत्तनगर नवाबगंज निवासी निक्कू जायसवाल, अंबेडकरनगर के घूरहूपुर मालीपुर निवासी राजेश चौहान व रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर निवासी फूलचंद शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि अभी तक वे साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक के जाली नोट फैजाबाद में खपा चुके हैं। गिरोह ने अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोंडा, सुलतानपुर में भी नकली नोटों की खेप पहुंचाई है। बलराम का भाई विजय चंड़ीगढ़ में पनीर बेचने का काम करता है। वही थोक में जाली नोट लाकर बलराम को देता था तथा बलराम उसे अपने मददगारों में सप्लाई करता था। पकड़े गए लोगों के पास से एक बाइक, पांच मोबाइल सेट बरामद हुए है। नोटों की बनावट हूबहू असली नोटों की भांति थी। जाली नोट के तस्करों को पकडऩे के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम के सदस्यों को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.