विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध निर्माण पर योगी सरकार सख्त, नेपाल सीमा से सटे जिलों में 30 मस्जिद व 225 मजार हटाए गए

Published: Wed, 14 May 2025 10:58 PM (IST)

Uttar Pradesh Illegal Madarasa Bulldozer Action | उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा (Nepal Border Madarasa) से सटे जिलों में मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध 30 मस्जिद व 25 मजार हटवाईं। (तस्वीर जागरण)
नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध 30 मस्जिद व 25 मजार हटवाईं। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध 30 मस्जिद व 25 मजार हटवाईं
  2. अभियान के तहत 225 अवैध मदरसों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध अतिक्रमण व बिना मान्यता के संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी व पीलीभीत में अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

इनमें श्रावस्ती में सर्वाधिक 110 अवैध मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जबकि पीलीभीत में केवल एक अवैध मस्जिद पाई गई। श्रावस्ती के बाद सिद्धार्थनगर, महाराजगंज व बलरामपुर में सबसे अधिक अवैध अतिक्रमण व बिना मान्यता के संचालित मदरसे पाए गए। इनमें बड़ी संख्या में अवैध मदरसाें को सील किया गया।

बुधवार को भी हटाया गया अतिक्रमण

नेपाल सीमा से 10 किलाेमीटर क्षेत्र के दायरे में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण बुधवार को भी हटाया गया। महराजगंज में फरेंदा तहसील के सेमरहनी गांव तथा नौतनवा के जुगौली गांव में अवैध मदरसे ध्वस्त कराये गए। श्रावस्ती में भिनगा तहसील के कलीमपुरवा रामपुर जब्दी में भी सरकारी भूमि पर स्थित अवैध मदरसे को ध्वस्त कराया गया। बहराइच में वन भूमि पर कब्जा कर बनाई गई मजार को हटवाया गया।

कहां कितनी हुई कार्रवाई-

जिला मदरसा मस्जिद मजार ईदगाह
महराजगंज 29 9 7 1
सिद्धार्थनगर 35 9 0 0
बलरामपुर 30 0 10 1
श्रावस्ती 110 1 5 2
बहराइच 13 8 2 1
लखीमपुर खीरी 8 2 1 1
पीलीभीत 0 1 0 0
 

इसे भी पढ़ें - यूपी में अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, महराजगंज में खाद गड्ढे की भूमि पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर