Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा नेता के उत्पीड़न से परेशान महिला ने अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 24 Jan 2022 05:45 PM (IST)

    Woman Suicide Attempt महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को उन्नाव में समाजवादी पार्टी के नेता ने बंधक बनाकर रखा है। जिस समय महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया उसी समय अखिलेश यादव गाड़ी में बैठककर निकले लेकिन उन्होंने इस महिला को अनदेखा कर दिया।

    Hero Image
    महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन अखिलेश यादव ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।

    लखनऊ, जेएनएन। विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर आत्मदाह के प्रयास का दौर जारी है। अलीगढ़ के एक नेता ने बीते दिनों टिकट ना मिलने पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह किया था तो सोमवार को शाम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ियों के काफिला के सामने एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन अखिलेश यादव ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव जब पार्टी ऑफिस से अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे तो उनकी गाड़ी के आगे उन्नाव की महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला को पेट्रोल डालते हुए अखिलेश यादव ने भी देखा लेकिन उनकी गाड़ी चली गयी। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को रोका और किनारे ले आई।

    महिला का आरोप है कि दो महीने से उसकी बेटी को उन्नाव जिले के दबंग राजोल सिंह ने अपने घर पर बंधक बना रखा है। इस बात की शिकायत उसने थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक कि थी, लेकिन उसे कहीं से मदद नही मिली। राजोल का संबंध समाजवादी पार्टी से है। ऐसा पता चलने पर आज वो सपा कार्यालय आई थी और अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसे किसी ने मिलने नही दिया, जिसके बाद उसने अखिलेश यादव को कार्यालय से निकलते देख आत्मदाह करने की कोशिश की है।