Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2021 Moon Rising Time: जानिये- करवा चौथ पर यूपी के शहरों में कितने बजे चांद निकलेगा

Karwa Chauth 2021 Moon Rising Time सुहाग को सलामत रखने के लिए सुहगिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा है। करवा चौथ पर चांद के दीदार की बेकरारी त्योहार के उल्लास में चार चांद लगा देते हैं। सामाजिक मान्यताएं हमें अपने धर्म के प्रति धर्मनिष्ठ बनाती हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 07:30 PM (IST)
Karwa Chauth 2021 Moon Rising Time: जानिये- करवा चौथ पर यूपी के शहरों में कितने बजे चांद निकलेगा
अपने सुहाग को सलामत रखने के लिए सुहगिनों ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है।

लखनऊ, जेएनएन। अपने सुहाग को सलामत रखने के लिए सुहगिनों ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है। सुहागिनों का पर्व करवा चौथ पर चांद के दीदार की बेकरारी त्योहार के उल्लास में चार चांद लगा देते हैं। पौराणिक ग्रंथों के साथ ही सामाजिक मान्यताएं हमें अपने धर्म के प्रति धर्मनिष्ठ बनाती हैं। इसी मंशा के चलते हम हर त्योहार को अपने ढंग से मनाने में आगे रहते हैं। आज महिलाएं रोहिणी नक्षत्र और वरियान योग में चांद के दीदार करेंगी। चांद देखने के बाद ही सुहागिनें व्रत तोड़ेंगी। करवा चौथ व्रत को सबसे मुश्किल व्रतों में से एक माना गया है। इसमें अन्न और जल का त्याग किया जाता है। इसे निर्जला व्रत भी कहा जाता है। महिलाएं आज चांद देखने से पहले श्रृंगार कर करवा चौथ व्रत की कथा सुनेंगी। आइये जानते हैं। इस साल करवा चौथ पर विशेष संयोग बन रहा है। करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। यूपी के किस शहर में कितने बजे चांद दिखेगा। 

loksabha election banner

24 अक्टूबर को चतुर्थी शाम 5:45 बजे से 6:59 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा शाम के 07 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस बार करवाचौथ में चांद का पूजन विशेष फलदायी होगा। चंद्रमा का पूजन स्त्रियों के लिए पति और बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। करवाचौथ का पूजन चंद्रोदय के पहले करना उत्तम होगा। चंद्रोदय रात 8.06 बजे होगा। इससे पहले प्रदोष बेला में 7.30 बजे तक पूजन कर सकते हैं। चतुर्थी 23 को सुबह 3:01 बजे से शुरू होकर 25 अक्टूबर को 5:43 बजे तक रहेगी।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के करवा चौथ होता है। रविवार करवा चौथ सर्वार्थ सिद्धि व शिव योग में मनाया जा रहा है। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां पति के स्वास्थ आयु एवं मंगल कामना के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत सौभाग्य और शुभ संतान देता है। धातु के बने करवे से चौथ का पूजन करना फलदायी होता है, लेकिन यथा शक्ति मिट्टी के करवे से पूजन भी किया जा सकता है। मान्यता है कि इस दिन के बाद से ही ठंड शुरू हो जाती है।

उत्तर प्रदेश में जिलों चांद निकलने का समय

  • लखनऊ : 07 बजकर 56 मिनट पर निकलेगा।
  • बरेली : 07 बजकर 59 मिनट पर निकलेगा।
  • मुरादाबाद : 08 बजकर 00 मिनट पर निकलेगा।
  • अलीगढ़ : 08 बजकर 06 मिनट पर निकलेगा।
  • अमरोहा : 08 बजकर 02 मिनट पर निकलेगा।
  • आगरा : 08 बजकर 07 मिनट पर निकलेगा।
  • मथुरा : 08 बजकर 08 मिनट पर निकलेगा।
  • बरेली : 07 बजकर 59 मिनट पर निकलेगा।
  • गोरखपुर : 07 बजकर 47 मिनट पर निकलेगा।
  • कानपुर : 07 बजकर 44 मिनट पर निकलेगा।
  • प्रयागराज : 07 बजकर 56 मिनट पर निकलेगा।
  • मेरठ : 08 बजकर 04 मिनट पर निकलेगा।
  • नोएडा : 08 बजकर 08 मिनट पर निकलेगा।
  • गाजियाबाद : 08 बजकर 08 मिनट पर निकलेगा।
  • अलीगढ़ : 08 बजकर 05 मिनट पर निकलेगा।
  • वाराणसी : 07 बजकर 51 मिनट पर निकलेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.