22 साल के लड़के ने लगाई फासी, रूम में पंखे के हुक से लटकता मिला शव
चादर को गले में फंसाकर लगाई फासी। खिड़की से नजारा देख उड़े परिजनों के होश।
लखनऊ[जागरण संवाददाता]। पीजीआइ थानाक्षेत्र में एक 22 साल के लड़के ने चादर को गले में फंसाकर फासी लगा ली। शनिवार सुबह उसका शव घर में कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटकता मिला। जब सभी परिवारवाले सोकर उठे तो खिड़की से नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अर्पित प्रजापति तेलीबाग कुम्हार मंडी का रहने वाला है। अंबालिका से सिविल इंजीनियरिंग के बाद हजरतगंज में कोचिंग कर रहा था। पिछले 10 दिन से अपने घर तेलीबाग में ही रह रहा था। जिस समय घटना हुई सभी घरवाले दूसरे कमरे में सो रहे थे। परिवार वालों ने सुबह जब खिड़की से देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी। क्या कहना है पुलिस का ?
पीजीआइ इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय का कहना है कि कमरे को बंद कर अंदर से युवक ने फासी लगाकर जान दी है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जाच की जा रही है।