Mission Shakti: अब बालिकाओं व महिलाओं से छेड़खानी करने वाले शोहदे की खैर नहीं, 15 आरोपित जिला बदर
Mission Shakti लखनऊ 12 थानों में दर्ज छेड़छाड़ के मुकदमों में 15 अभियुक्तों को चिन्हित लखनऊ पुलिस कमिश्नेरट ने 6 महीने के लिए 15 को जिला बदर किया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले व अपराध करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान।
लखनऊ, जेएनएन। Mission Shakti: अब बालिकाओं व महिलाओं से छेड़खानी करने वाले शोहदे की खैर नहीं। ऐसे शोहदों की बाकायदा लिस्ट बनाकर उन्हें जिलाबदर किया जा रहा है। अब तक 12 थानों में दर्ज छेड़छाड़ के मुकदमों में 15 अभियुक्तों को चिन्हित कर उन्हें 6 महीने के लिए जिले से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
12 अन्य अभियुक्तों पर भी यह कार्रवाई हो चुकी है। 10 दिन में 30 से अधिक अभियुक्तों को शहर से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले व अपराध करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही हैं। इस अभियान में शहर के सभी थानों दर्ज ऐसे मामले का निरीक्षण किया जा रहा है कि जिसमें महिलाओं व बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज है।
12 थानों से 15 आरोपित चिन्हित
लखनऊ पुलिस कमिश्नेरट के 12 थानों में दर्ज छेड़छाड़ व महिला अपराध संबंधित मामलों को चिन्हित कर आरोपितों को पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत छह महीने के लिए जिला बदर किया है। इन आरोपितों को लखनऊ की सीमा में प्रवेश पर रोक रहेगी। छह महीने की सीमा अवधि के अंतराल में यह अभियुक्त लखनऊ की सीमा में प्रवेश करते हैं या फिर शहर में नजर आते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 12 थानों में पुलिस ने 15 आरोपियों को चिहिन्त कर उन्हें जिला बदल किया हैं।
इनके खिलाफ कार्रवाई
- अमीनाबाद अब्दुल रज्जाक उर्फ बबलू 6 माह
- महानगर से दिलशाद उर्फ पद्दू 6 माह
- अमीनाबाद अब्दुल रज्जाक उर्फ बबलू 6 माह
- आशियाना जग्गे 6 माह
- मोहनलालगंज अमरेश राजपूत 6 माह
- वजीरगंज मोबीन उर्फ राजेश 6 माह
- विकास नगर रितेश तिवारी 3 माह
- वजीरगंज राशिद 3 माह
- गोसाईगंज से प्रेम 6 माह
- सरोजनी नगर सुरजीत कुमार 6 माह
- आशियाना से अभिषेक सोनकर उर्फ अभिषेक खटिक 6 माह
- बाजार खाला हबीब खान 6 माह
- गोमती नगर विस्तार दिलीप कुमार यादव उर्फ दीपू यादव 6 माह
- ठाकुरगंज मनोज 6 माह
- अमीनाबाद मेराज 6 माह
- ताल कटोरा ताज उर्फ ताजुद्दीन 6 माह