Move to Jagran APP

World Contraception Day: महिलाओं ने अपनाए परिवार नियोजन के उपाय, खुद को किया जागरूक

World Contraception Day विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर ओपीडी में आईं महिलाओं सहित इनडोर मरीजों को जागरूक किया गया। करीब 20 महिलाओं ने स्वेच्छा से आइयूसीडी अंतरा छाया सहित अन्य गर्भ निरोधक साधनों को अपनाया। महिलाओं को इससे जुड़ी जानकारी के पर्चे भी बांटे गए।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:45 PM (IST)
World Contraception Day: महिलाओं ने अपनाए परिवार नियोजन के उपाय, खुद को किया जागरूक
World Contraception Day: विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर महिला अस्पतालों में मरीजों को किया गया जागरूक।

लखनऊ, जेएनएन। World Contraception Day: राजधानी के महिला अस्पतालों में शनिवार को विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर ओपीडी में आईं महिलाओं सहित इनडोर मरीजों को जागरूक किया गया। इस मौके पर क्वीन मेरी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों सहित जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को विभागाध्यक्ष प्रो. उमा सिंह सहित डॉ. दीपाली, डॉ. अंजू, डॉ. उर्मिला, डॉ. सुजाता, डॉ. शैली अवस्थी सहित अन्य सीनियर डॉक्टरों ने फैमिली प्लानिंग के साधनों की जानकारी दी।

loksabha election banner

वहीं, झलकारीबाई हॉस्पिटल में एमएस डॉ. दीपा शर्मा ने बताया कि ओपीडी में करीब 20 महिलाओं ने स्वेच्छा से आइयूसीडी, अंतरा, छाया सहित अन्य गर्भ निरोधक साधनों को अपनाया। साथ ही महिलाओं को इससे जुड़ी जानकारी के पर्चे भी बांटे गए ताकि घर जाकर वे परिवार के अन्य सदस्यों को भी जागरूक कर सकें।

इस मौके पर डफरिन हॉस्पिटल की ओपीडी में मौजूद मरीजों को प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुधा वर्मा ने गर्भ निरोधक साधनों के स्थाई व अस्थाई साधनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाली एंटीनेटल मरीजों को फैमिली प्लानिंग काउंसलर शुरू से इन उपायों की जानकारी देती हैं। उन्होंने बताया कि करीब 40 से अधिक महिलाओं ने जानकारी के साथ गर्भ निरोधक उपायों को भी अपनाया। इस मौके पर शहर के इंदिरानगर, अलीगंज, कैसरबाग, सिटी स्टेशन, नवल किशोर रोड सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी महिलाओं को जानकारी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.