Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर थे समाजवाद की आखिरी कड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रशेखर और राष्ट्रवाद तो एक दूसरे के पर्याय हैं। आज समाजवाद के नाम पर परिवारवाद और जातिवाद हो रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:12 PM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर थे समाजवाद की आखिरी कड़ी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर थे समाजवाद की आखिरी कड़ी

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर को समाजवाद की आखिरी कड़ी बताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में चंद्रशेखर की 12 वीं पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी को संबोधित किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रशेखर और राष्ट्रवाद तो एक दूसरे के पर्याय हैं। आज समाजवाद के नाम पर परिवारवाद और जातिवाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति के संकीर्ण होते दायरों में चंद्रशेखर को समझना अच्छा है। आज के दौर में समाजवाद के कई ब्रांड देखने को मिलते हैं। चंद्रशेखर तो इस देश में समाजवाद की आखिरी कड़ी थे। आज तो मार्केट में समाजवाद के अनेक रूप देखने को मिलते हैं। लोग परिवारवाद और जातिवाद के नाम पर समाजवाद चला रहे हैं। समाजवादी सरकारों ने समाजवाद से जुड़े लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रवाद कोई नया शब्द नहीं है। चंद्रशेखर और राष्ट्रवाद एक दूसरे के पर्याय हो सकते हैं। सबका एक होना राष्ट्रवाद है। चंद्रशेखर ने कभी वह स्वीकार नहीं किया जिसमें भारत की संप्रभुता दांव पर लगे। चंद्रशेखर ने समान नागरिक कानून का समर्थन किया। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए इमरजेंसी का खुलकर विरोध किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। हम सभी लोगों को चंद्रशेखर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजनीति में चंद्रशेखर जी ने बड़ा आदर्श स्थापित किय।

विश्वेश्वरैया हॉल में चंद्रशेखर ट्रस्ट की तरफ से आयोजित संगोष्ठी को विधानसभा सभापति हृदय नारायण दीक्षित, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने भी सम्बोधित किया। इस संगोष्ठी का आयोजन एमएलसी यशवंत सिंह ने किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.