Move to Jagran APP

कमजोर बूथों पर वरिष्ठ बनाएंगे बीजेपी के सदस्य Lucknow News

लखनऊ में भाजपा ने सदस्‍या अभियान की बैठकें शुरू हो गई हैं। कमजोर बूथ पर वरिष्ठ नागरिक संभालेंगे कमान।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 08:41 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 08:41 PM (IST)
कमजोर बूथों पर वरिष्ठ बनाएंगे बीजेपी के सदस्य Lucknow News
कमजोर बूथों पर वरिष्ठ बनाएंगे बीजेपी के सदस्य Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए बुधवार से जिलों में बैठकें शुरू कर दी। 30 जून तक जिला स्तर पर चलने वाली इन बैठकों में सदस्यता योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा ने तय किया है कि सेक्टर स्तर पर दो कार्यकर्ता अल्पकालिक विस्तारक के रूप में सात दिन का समय देंगे और पार्टी के लिए समर्पित सदस्य बनाएंगे। कमजोर बूथों पर सदस्यता के लिए महत्वपूर्ण नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। 

loksabha election banner

जिलों में होने वाली बैठकों में जिलाध्यक्ष और उनकी कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता प्रमुख, जिलों में सभी मोर्चों के अध्यक्ष, जिला प्रकोष्ठ संयोजक और क्षेत्र स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए ए, बी और सी ग्रेड के बूथ निर्धारित किये हैं। सी ग्रेड के बूथ भाजपा के कमजोर बूथ हैं। पार्टी ने तय किया है कि ऐसे बूथों पर प्रदेश, क्षेत्र, जिलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, निगम बोर्ड के पार्षद और कोआपरेटिव के सभापतियों द्वारा सदस्य बनाये जाएंगे। बी ग्रेड पर मंडल स्तर और ए ग्रेड के बूथों पर बूथ समितियों द्वारा सदस्यता दी जाएगी। 

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाये गये प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बताया कि जिलों की बैठकों के बाद एक से पांच जुलाई तक मंडल स्तर की बैठकें होंगी। इन बैठकों में मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक शामिल होंगे। मंडल स्तर पर होने वाली बैठक में 50-50 सदस्यों की बुक दी जाएगी। इन तैयारियों के बाद छह जुलाई से विधिवत सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। इसमें सभी वर्ग समूह के प्रभावी व्यक्तियों को बुलाकर सदस्य बनाया जाएगा। इस दौरान सदस्यता विस्तारकों की कार्यशाला भी आयोजित होगी। इसमें सेक्टर संयोजक और एक सहयोगी को शामिल किया जाएगा। यह कार्यशाला विधानसभा स्तर पर 15 से 21 जुलाई के बीच आयोजित होगी। सदस्यता तीन प्रकार से की जाएगी। इसमें बूथ सदस्यता, कैंप सदस्यता और व्यक्तिगत सदस्यता होगी। 

प्रत्येक बूथ पर 50 नए सदस्य का लक्ष्य 

अयोध्या: प्रत्येक बूथ पर 50 नए सदस्य बनाने का टारगेट है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी आयोग व बोर्ड के अध्यक्ष सहित अन्य विशिष्ट श्रेणी के लोगों को लक्ष्य निर्धारित कर सदस्यता करना होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी दिसंबर तक बूथ, मंडल, जिला से लेकर ऊपर तक संपूर्ण संगठनात्मक ढांचा खड़ा करना चाहती है। इसके लिए 30 जून को जिला की बैठक होनी है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.