Move to Jagran APP

नगर निगम ने जब्त की 81.58 किलो पॉलीथिन, वसूला डेढ़ लाख से ज्यादा का जुर्माना

174570 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। गंदगी फैलाने वालों पर लगाया गया 61800 का अर्थदंड।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 01:37 AM (IST)
नगर निगम ने जब्त की 81.58 किलो पॉलीथिन, वसूला डेढ़ लाख से ज्यादा का जुर्माना

लखनऊ, जेएनएन। नगर निगम ने शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके अलावा गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूला गया। एनजीटी के निर्देशों के बाद नगर निगम ने ये कार्रवाई की है।

loksabha election banner

नगर आयुक्त डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम के सभी आठ जोन क्षेत्र में कुल 81.58 किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए 1,74,570 रुपये जुर्माना वसूला गया है। साथ ही गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 61,800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया है। 

लालबाग में 53 हजार जुर्माना

नगर निगम की टीम ने लालबाग बेलदारी लेन से ओडियन सिनेमा और उदयगंज में 14 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की और नौ हजार जुर्माना वसूला। इसी क्षेत्र में गंदगी  फैलाने वाले 44 लोगों से 53,100 रुपये अर्थदंड वसूला गया।

कपूरथला में साढ़े चार किलो पॉलीथिन जब्त

शास्त्री नगर के नादान महल रोड और ऐशबाग क्षेत्र में 1.28 किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा गंदगी फैलाने वालों से दो सौ रुपये अर्थदंड वसूला गया। कपूरथला क्षेत्र में 4.50 किलो पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही 26 हजार अर्थदंड के रूप में वसूले गए। गोमतीनगर में मिठाई वाला चौराहा विजय खंड एवं पत्रकार पुरम चौराहे के पास अभियान चलाकर 24 किलो पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही 51700 जुर्माना वसूला गया। आलमबाग की चंदर नगर सब्जी मंडी से भी आधा किलो पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही तीन हजार जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा गंदगी फैलाने वालों से पांच सौ रुपये का अर्थदंड वसूला गया। बालागंज चौराहे से तीस किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने के साथ पचास हजार जुर्माना वसूला गया और गंदगी फैलाने वालों पर 25 सौ अर्थदंड लगाया गया। 

इंदिरानगर के नीलगिरी चौराहा पॉलिटेक्निक चौराहा एवं मुंशीपुलिया क्षेत्र में 2.25 किलो पॉलीथिन जब्त करने के साथ-साथ 13,500 जुर्माना और गंदगी फैलाने वालों से 5500 अर्थदंड वसूला गया। आशियाना पावर हाउस चौराहा पराग सब्जी मंडी एवं खजाना चौराहा के आसपास अभियान चलाकर पांच किलो पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही 6370 जुर्माना वसूला गया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.