जयपुर से लौटीं प्रियंका गांधी बैठक में व्यस्त, कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर
प्रियंका गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेहरू भवन पहुंचने से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता को पार्टी कार्यालय से बाहर कर ताला बंद कर दिया गया।
लखनऊ, जेएनएन। अखिलेश भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दिन में जयपुर से लखनऊ पहुंचीं। लखनऊ पहुंचते ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का रुख किया। इस दौरान कार्यालय से कार्यकर्ता को बाहर कर गेट बंद कर दिया गया है। प्रियंका गांधी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे हैं। कल रोड शो के साथ प्रियंका व ज्योतिरादित्य पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लौट गए थे। प्रियंका पति राबर्ट वाड्रा के पास जयपुर चली गई थीं।
प्रियंका गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेहरू भवन पहुंचने से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता को पार्टी कार्यालय से बाहर कर ताला बंद कर दिया गया। इसके बाद प्रियंका ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। आज सबसे पहले उन्होंने उन्नाव लोकसभा को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन भी मौजूद थीं। यहां से टिकट के कई दावेदारों को भी बैठक में बुलाया गया है। प्रियंका गांधी अब 14 फरवरी तक लखनऊ में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राज लगभग 12-12 घंटा बैठक कर पार्टी के प्रत्याशियों की संभावित सूची तैयार करेंगी। यह दोनों प्रभारी यहां पर लोकसभावार नेताओं से भेंट कर पार्टी की रणनीति को धार देंगी। हर सीट के लिए एक-एक घंटे का समय तय किया गया है। सक्रिय राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी के तेवर कल से ही दिखने लगे। 20 वर्ष तक पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाली 47 वर्ष की प्रियंका ने 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति में कदम रखा है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के बाद एक्शन मोड में हैं।
आज उन्होंने उन्नाव के सात ही सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, लखनऊ, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज के फूलपुर, प्रयागराज, अयोध्या, अम्बेडकरनगर तथा बहराइच के नेता व कार्यकर्ता से मिलेंगी। यह सिलसिला रात दस बजे तक चलेगा।
प्रियंका गांधी कल कैसरगंज, गोंडा, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज व आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ता से मिलेंगी। 14 फरवरी को उनकी घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर,मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर व राबट्र्सगंज के कार्यकर्ता से भेंट होनी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया मैराथन बैठकों में जुटे हैं। इस दौरान प्रियंका कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के साथ जिताऊ प्रत्याशी के चयन पर टिप्स भी दे रही हैं। पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को 42 तो पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को 38 लोक सभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर लोकसभा सीट की बैठक के लिए आधे घंटे से एक घंटे तक का समय तय किया गया है। हर सीट से करीब डेढ़ दर्जन पूर्व संसद, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। अब इसने फीडबैक लेने के बाद ही प्रत्याशियों का चयन होगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, मेरठ, बागपत के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। कल गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी एटा, बदायूं लोकसभा सीटों की बैठक करेंगे। 14 फरवरी को आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर व अकबरपुर के प्रतिनिधियों के साथ प्रत्याशी चयन की बैठक करेंगे।