Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- जनहानि बचाने में टीकाकरण की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनहानि बचाने में टीकाकरण अभियान बड़ी भूमिका में रहता है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 11:21 AM (IST)Updated: Tue, 27 Nov 2018 07:48 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- जनहानि बचाने में टीकाकरण की अहम भूमिका
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- जनहानि बचाने में टीकाकरण की अहम भूमिका

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में बच्चों को दो गंभीर बीमारियों (खसरा व रूबेला) से बचाने के लिए टीका अभियान का शुभारंभ किया। अपने सरकारी आवास पर इस अभियान को शुरु करने के बाद उन्होंने कहा कि जनहानि बचाने में टीकाकरण अभियान बड़ी भूमिका में रहता है। पोलियो के बाद अब यह सरकार का बड़ा अभियान सफल बनाने में हम जनसहयोग की अपेक्षा भी कर रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बच्चों को हमको गंभीर बीमारियों से बचाना होगा। केंद्र के साथ राज्य सरकार भी इसके लिए हर स्तर पर प्रयासरत हैं। खसरा तथा रूबेला से बचाव के लिए उन सभी विभागों की सहभागिता ही कार्यक्रम की सफलता तय करेगी। इसके लिए बेसिक माध्यमिक शिक्षा, महिला बाल विकास और अन्य विभाग को साथ आना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान में शिक्षा की भी बड़ी भूमिका होगी। इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। प्रदेश के हर गांव में जागरूकता की जरूरत है। सबको एक दूसरे से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों का निराकरण करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो के बाद अब खतरा तथा रूबेला टीकाकरण का यह अभियान देश का सबसे बड़ा अभियान है। 41 करोड़ बच्चे इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश मे पोलियों का उन्मूलन किया यूपी में पोलियो का उन्मूलन करने में हम सफल हुए। सभी विभागों को मिलकर इस अभियान में हिस्सा लेना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 500 से 600 बच्चे प्रतिवर्ष भर्ती होते थे और 150 से 200 बच्चों की मृत्यु हो जाती थी। इस वर्ष केवल 86 बच्चे भर्ती हुए, इस वर्ष मात्र 6 बच्चों की मौत हुई है। किसी भी बीमारी से जन धन की हानि होती है, यह अभियान सामुहिकता का अभियान बनना चाहिए। प्रदेश के 38 जनपद में इंसेफलाइटिस उन्मूलन अभियान में सफलता प्राप्त की।

इस मौके पर बाल एवं महिला तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि खसरा तथा रूबेला दोनों विषाणु जनित बीमारिया हैं। अगर इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नही उठाते तो बड़ी आबादी इसकी चपेट में आती है। इस देश के भविष्य को उज्जवल बनाने में हम सबको सहभागी बनना है। आज हम एक पवित्र अभियान के साथ जुड़े हैं। इस वैक्सीन से कोई खतरा नहीं है। इस अभियान के जरिये बच्चों को मृत्यु से बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास की वजह से ही जे इ के मामले कम हो गए है, मुझे लगता है कि अगले एक दो वर्ष में जे इ बीमारी से लोगों को निजात मिल जायेगी। बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य के लिए सीएम ने बहुत प्रयास किया है।

उन्होंने बताया कि खसरा तथा रूबेला से मुक्त करने का यह अभियान पांच सप्ताह तक चलेगा। इस अभियान में शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग की अहम् भूमिका रहेगी। इसके साथ ही इसके टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सम्बंधित विभागों को भी सहभागी बनना पड़ेगा। मीजिलस-रूवेला टीकाकरण अभियान दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है। 41 करोड़ बच्चों को इस अभियान का हिस्सा बनाना है। अभियान का प्रतिभागी होना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। दोनों विषाणु जनित बीमारिया हैं अगर इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम नही उठाना है। इस वैक्सीन से कोई खतरा नहीं है, इस अभियान के जरिये बच्चों को मृत्यु से बचाया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.