Coronavirus case in Lucknow : छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि, लखनऊ में अब कुल 17 मरीज
लखनऊ में सोमवार को मिले छह नए कोरोना के मामले पांच लोग मस्जिद में तबलीगी जमात के संपर्क में आए थे।
लखनऊ, जेएनएन। तबलीगी जमात का राजधानी में भ्रमण भारी पड़ रहा है। शहर में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मस्जिद में संपर्क में आए पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं शहर में सोमवार काे एक बच्चे समेत छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
सीएमअो डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मस्जिद में तबलीगी समाज के संपर्क में आए लखनऊ निवासियों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 48 लाेगों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए। इनमें पांच लोगों में कोरोना वायरय की पुष्टि हुई है। इसमें तीन सदर कैंट निवासी, एक अकबरी गेट निवासी, एक आइआइएम रोग निवासी व्यक्ति है। वहीं छठा मरीज ढाई वर्षीय बच्चा गोमती नगर निवासी है। यह संक्रमित मां के संपर्क में आया था। ऐसे में पांच मरीजों को साढ़ामऊ अस्पताल व बच्चे को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। ऐसे में लखनऊ में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 17हो गई है।
केजीएमयू में 16, पीजीआइ में दो में कोरोना की पुष्टि
शहर में केजीएमयू व पीजीआइ में जांच के लिए विभिन्न जनपदों के सैंपल आए। इसमें केजीएमयू में 16 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें छह लखनऊ, आठ सीतापुर खैराबाद, दो आगरा के मरीज हैं। वहीं पीजीआइ में दो कानपुर के मरीजों में कोराना की पुष्टि हुई है।
राजधानी में 34 पॉजिटिव मरीज भर्ती
राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को साढ़ामऊ अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। साढ़ामऊ में 14, केजीएमयू में आठ व कमांड में दो मरीज भर्ती हैं। इनकी हालत स्थिर है। सभी का इलाज चल रहा हैे।