कुंभ के लिए 17 एसी बसें, नए साल से कराएं ऑनलाइन बुकिंग
अलग-अलग बस स्टेशनों से श्रद्धालुओं के लिए होगी आवागमन की व्यवस्था।
लखनऊ, जेएनएन। परिवहन निगम प्रशासन कुंभ मेले में लखनऊ से वातानुकूलित सेवाओं का भी संचालन करेगा। लखनऊ रीजन की ओर से 17 एसी बसें चलाई जाएंगी। अगले माह के पहले हफ्ते से इन सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकेगी।
कुंभ मेले के शुरू होने में कम समय को देखते हुए परिवहन निगम के लखनऊ क्षेत्र ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 300 से अधिक बसों का संचालन 14 जनवरी मकर संक्राति को किया जाएगा। इसमें भी वातानुकूलित सेवाओं को लगाया जाएगा। एसी सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट \Rwww.upsrtc.online.co.in पर कराई जा सकेगी।
मौनी अमावस्या के लिए विशेष तैयारियां
मौनी अमावस्या पर्व पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लखनऊ रीजन ने रायबरेली व कैसरबाग से 80-80, चारबाग से 90, आलमबाग से 30, अवध से 17 के अलावा उपनगरीय सेवाओं का संचालन करेगा। इस पर्व पर अनुबंधित बसें भी लगाई जाएंगी।
क्या कहते हैं अफसर ?
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस का कहना है कि कुंभ में कुल 460 बसें लगाई जा रही हैं। आवश्यकतानुसार इनकी संख्या घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। फिलहाल एसी सेवाओं के लिए 17 बसें होंगी। जरूरत पडऩे पर इनमें और इजाफा कर दिया जाएगा।