UP Coronavirus Update: यूपी में कोरोना से संक्रमित 1,354 नए रोगी मिले, अब 18,382 एक्टिव केस
UP Coronavirus Update उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 1354 नए रोगी मिले हैं। वहीं 1852 मरीज स्वस्थ हुए। अभी तक प्रदेश में कुल 5.68 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 5.41 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 1,354 नए रोगी मिले हैं। वहीं 1,852 मरीज स्वस्थ हुए। अभी तक प्रदेश में कुल 5.68 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 5.41 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 95.38 प्रतिशत हो गया है। वहीं 20 और लोगों की मौत के साथ अभी तक कुल 8,103 मरीजों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। अब एक्टिव केस 18,382 हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1.48 लाख लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। अभी तक प्रदेश में कुल 2.16 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। मंगलवार को ई संजीवनी पोर्टल का 4,376 लोगों ने प्रयोग किया। अभी तक 2.72 लाख लोग ई संजीवनी पोर्टल की मदद से डॉक्टरों से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श ले चुके हैं। अब तक 14.82 करोड़ लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
59 लाख से अधिक वाहनों का चालान : उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के संबंध में 59.17 लाख से अधिक वाहनों के चालान जारी किए हैं। डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 संबंधित प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए 59.17 लाख से अधिक वाहनों के चालान जारी किए गए हैं और 81,000 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है।