विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे राजनाथ सिंह

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 08 Oct 2015 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 04:21 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ आएंगे। गृह मंत्री शाम पांच बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

News Article Hero Image

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ आएंगे। गृह मंत्री शाम पांच बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह कल कपूरथला अलीगंज में स्वर्गीय डीपी बोरा मार्ग को लोकार्पण करेंगे। फिर निरालानगर में माधव सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यक्रम में भाग लेंगे। रामलीला मैदान में मध्य मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। शाम साढ़े छह बजे वह कानपुर रोड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। लखनऊ प्रवास के दौरान राजनाथ सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं व अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों सहित विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगे और शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली लौट जाएंगे।