लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। शासन ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस संवर्ग के 13 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। डीजीपी मुख्यालय ने बीते दिनों निरीक्षक से पदोन्नति पाकर पुलिस उपाधीक्षक बने 13 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 13 पुलिस उपाधीक्षकों की तबादला सूची जारी कर दी गई है।
- नाम : वर्तमान तैनाती : नवीन तैनाती
- शैलेंद्र प्रताप गौतम : कासगंज : अयोध्या।
- उदयवीर सिंह : चित्रकूट : चित्रकूट।
- शिव प्रकाश सोनकर : आगरा : चित्रकूट।
- भरत कुमार पांडेय : झांसी : आगरा।
- गोपाल स्वरूप बाजपेई : सिद्धार्थनगर : आजमगढ़।
- संगीता सिंह : अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ : मंडलाधिकारी सहारनपुर।
- बालमुकुंद तिवारी : एलआइयू अयोध्या : कानपुर देहात।
- मोहन प्रसाद : एटीएस लखनऊ : एटीएस लखनऊ।
- रविन्द्र प्रताप सिंह : भदोही : आगरा।
- सुशील कुमार दुबे : शामली : कानपुर आउटर।
- मीनाक्षी शर्मा : मुजफ्फरनगर : यूपीपीसीएल लखनऊ।
- माया राय : अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ।
- समीक्षा पांडेय : सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर के पद से पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात के पद पर स्थानान्तरणाधीन : कानपुर देहात के लिए हुआ स्थानान्तरण संशोधित करते हुए सहायक सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप