विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गृहमंत्री ने दिया शिक्षामित्रों को मदद का आश्वासन

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 25 Sep 2015 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2015 01:30 PM (IST)

देश के गृह मंत्री राजनाथ आज शाम से अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के लगभग तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह शाम करीब पांच बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

News Article Hero Image

लखनऊ। गृहमंत्री राजनाथ राजनाथ सिंह कल शाम अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिनी दौरे पर पहुंचे गए। राजनाथ सिंह शाम पांच बजे लखनऊ पहुंचे इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने सरकारी आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे मिलने पहुंचे शिक्षामित्रों से भी उन्होंने मुलाकात की। राजनाथ ने शिक्षामित्रों को पूरी मदद करने का आश्वासन भी दिया।

इसके बाद वह अपने सरकारी आवास चार कालीदास मार्ग पहुंचे यहां लोगों से मुलाकात की। आज भी उनके शहर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। कल वह अपने आवास पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।