Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र से यूपी को 50 हजार करोड़ की सहायता : राजनाथ सिंह

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 25 Sep 2015 04:18 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मानना है कि केंद्र सरकार सभी राज्यों के विकास को लेकर गंभीर है। मथुरा में दीनदयालधाम में आज राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को इसी क्रम में 50 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

    Hero Image

    लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मानना है कि केंद्र सरकार सभी राज्यों के विकास को लेकर गंभीर है। मथुरा में दीनदयालधाम में आज राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को इसी क्रम में 50 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में आज राजनाथ सिंह ने आज पुनर्जागरण यात्रा के समापन के अवसर पर इस यात्रा के संयोजकों के साथ युवाओं की जमकर सराहना की। इस दौरान देशभर से आए 15 हजार से अधिक युवाओं ने रंगारंग कार्यक्रम से समां बांधा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अकेला ऐसा देश है, जहां 65 फीसदी युवा हैं। इस कारण से हम तेजी से विकास के मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने गरीबी की चुनौती है। अगर हम सभी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चल कर आगे से पीछे वाले पर पहुंचेंगे तो फिर गरीबी भाग जायेगी। राजनाथ ने कहा कि हर हाथ को काम हर हाथ को पानी वाला सपना पूरा करना है। सरकार कम ब्याज पर पैसा देने को तैयार है, जिससे युवा अपना काम करें। स्कीम शुरू हो चुकी है।

    इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा एवं खेलकूद मंत्री एस सोनवाल ने युवा को सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि युवा चाहे तो देश को नम्बर वन बना सकता हैं। अब शहर के साथ गांव के विकास में यूथ आगे आएं। उनको देश के लिए समय निकालना होगा। जिससे देश की ताकत और बढ़े और हमको मजबूती मिले।

    इससे पहले एकात्म मानववाद के प्रणोता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र की भारत पुनर्जागरण यात्रा का आज मथुरा के फरह में समापन किया गया। यात्रा में शामिल देश भर के करीब 15 हजार युवा मथुरा पहुंचे। यह यात्रा बीते वर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर शुरू हुई थी। भारत पुनर्जागरण यात्रा के समापन पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त केंद्रीय मंत्री विष्णु दत्त शर्मा ने बताया दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह की सफलता के लिए पहली बार देश के 26 राज्यों के 10 हजार गांवों से और सौ जिलों से लगभग 15 हजार युवाओं का महासंगम हो गया। केंद्रीय युवा एवं खेलकूद राज्य मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल और युवा एवं खेल मंत्रलय के सचिव राजीव गुप्ता कल रात में ही मथुरा पहुंच गये थे।