देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नकली करेंसी को एक बड़ी समस्या माना है। राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर आज स्टेट बैंक के एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
By Dharmendra Pandey Publish Date: Sun, 24 May 2015 11:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2015 11:33 AM (IST)
लखनऊ। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नकली करेंसी को एक बड़ी समस्या माना है। राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर आज स्टेट बैंक के एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
संगीत कला अकादमी गोमतीनगर में भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में नकली करेंसी बड़ी समस्या बनती जा रही है। बैंक तथा अन्य संस्थान इस पर अंकुश तो लगा रहे हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में असामाजिक तत्व इसका उपयोग कर रहे हैं। नकली करेंसी देश की आर्थिक व्यवस्था पर भी चोट लगाने का काम कर रही है। हमको इसको पूरी तरह से रोकना होगा। राजनाथ ने स्टेट बैंक को बैंकों का बड़ा भाई बताया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां बहुत बेहतर तथा कारगर साबित हो रही हैं। हम देश की विकास दर को भी आगे ले जाने में सफल रहे हैं। मोदी सरकार ने एक वर्ष में जो काम कर दिखाया है, उसे पिछली सरकार बीस बरस में भी नहीं कर सकी थीं।