Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्तर प्रदेश सरकार ने नहीं भेजा हाईकोर्ट बेंच का प्रस्ताव : राजनाथ

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Fri, 20 Feb 2015 03:31 PM (IST)

    केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ आज दोपहर बागपत जिले के खेकड़ा के बड़ागांव में चल रहे त्रिलोक तीर्थ के पंच कल्याणक महोत्सव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर जैन ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ आज दोपहर बागपत जिले के खेकड़ा के बड़ागांव में चल रहे त्रिलोक तीर्थ के पंच कल्याणक महोत्सव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री ने जैन संतों का आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि जैन धर्म भारतीय संस्कृति का अनमोल रत्न है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया से बातचीत में गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आज तक हाईकोर्ट बेंच का प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा है। यहां यह भी गौरतलब है कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वेस्ट यूपी के वकील वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान कुछ दिन पूर्व बेंच का आश्वासन भी दे चुके हैं। कथनी और करनी के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि वे ऐसा कुछ नहीं बोलते जो कर नहीं सकते। चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग तो मरने के बाद भी सत्ता से चिपके रहना चाहते हैं। त्रिलोक धाम पहुंचने से पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र की समस्याएं भी बताईं। राजनाथ के साथ स्थानीय सांसद सत्यपाल सिंह समेत कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।