यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजनाथ सिंह आज से लखनऊ के दो दिनी दौरे पर
केंद्रीय गृहमंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिनी दौरे पर आज पहुंचेंगे। आज शाम ...और पढ़ें

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिनी दौरे पर आज पहुंचेंगे। आज शाम को लखनऊ पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह सायं छह बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पहुंचेंगे। इसके बाद करीब सात बजे उनका गोमती तट पर उत्तरायणी मेला में जाने का कार्यक्रम है। कल प्रात:11 बजे राजनाथ सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे से होटल ताज में आहूत मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
