विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेंती गांव का जल्द होगा कायाकल्प : राजनाथ सिंह

By Edited By:
Published: Sat, 06 Dec 2014 03:05 PM (IST)

लखनऊ। प्रधानमंत्री की आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के बेंती गांव को गोद लेने वा

News Article Hero Image

लखनऊ। प्रधानमंत्री की आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के बेंती गांव को गोद लेने वाले राजनाथ सिंह ने गांव के जल्द कायाकल्प होने का दावा किया। देश के गृह मंत्री ने आज लखनऊ के बेंती गांव का दौरा भी किया।

इस दौरान उन्होंने गांव में एक बैंक की शाखा उद्घाटन भी किया। यह बैंक गांव के दस लड़कों तथा दस लड़कियों को छात्रवृति देगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि 20 छात्रों को दी। राजनाथ गांव के एक मंदिर में भी गए और वहां पर मत्था टेका। इस दौरान सांसद गांव वालों से विकास के लिए तीन वरीयता भी मांगी। उन्होंने कहा कि विकास के काम वरीयता के आधार पर होंगे। सभी कामों को कराया जाएगा, लेकिन सबसे पहले के तीन काम पहले होंगे। इस दौरान सांसद गांव वालों से विकास के लिए तीन वरीयता भी मांगी। उन्होंने कहा कि विकास के काम वरीयता के आधार पर होंगे। सभी कामों को कराया जाएगा, लेकिन सबसे पहले के तीन काम पहले होंगे।