विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ सिंह लखनऊ में

By Edited By:
Published: Sat, 01 Nov 2014 10:25 AM (IST)

लखनऊ। गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में हैं। राजनाथ सिंह कल रात में लखनऊ पहुं

News Article Hero Image

लखनऊ। गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में हैं। राजनाथ सिंह कल रात में लखनऊ पहुंचे थे। आज वह कार्यकर्ताओं तथा संसदीय क्षेत्र के लोगों से मिलने के साथ ही जयपुरिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने के बाद दोपहर में दिल्ली लौट जाएंगे।

गृह मंत्री कल रात करीब नौ बजे लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे उन्होंने अपने आवास, चार कालीदास मार्ग का रूख किया। जहां पर देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं तथा संसदीय क्षेत्र के लोगों से उनकी वार्ता होती रही। आज सुबह से भी उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। आज कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद दिन में करीब 11:30 बजे राजनाथ सिंह लखनऊ के गोमतीनगर में एमआर जयपुरिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद दिन में करीब दो बजे उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।