विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPS Transfer In UP: यूपी में 11 आइपीएस अधिकारियों का तबादला, हटाए गए जौनपुर के एसपी अजय साहनी

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Fri, 03 Feb 2023 01:01 PM (IST)

IPS Transfer in UP उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार दोपहर 11 आइपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर द‍िया। व‍िकास दुबे कांड ...और पढ़ें

IPS Transfer In UP: यूपी सरकार ने 11 आइपीएस अफसरों का क‍िया तबादला
IPS Transfer In UP: यूपी सरकार ने 11 आइपीएस अफसरों का क‍िया तबादला

लखनऊ, जेएनएन। IPS Transfer In UP यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने शुक्रवार दोपहर 11 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर द‍िया है। जौनपुर के एसपी अजय साहनी को हटा द‍िया गया है। उन्‍हें पुल‍िस उपमहान‍िरीक्षक बनकार सहारनपुर भेजा गया है। वहीं व‍िकास दुबे कांड के बाद चर्चा में आइपीएस अनंतदेव को रेलवे प्रयागराज का पुल‍िस उपमहान‍िरीक्षक बनया गया है।

इन अफसरों का हुआ तबादला

कमलेश दीक्षित एसपी रूल्स एंड मैनुअल, शिवहरी मीना एसपी साइबर क्राइम लखनऊ, पवन कुमार को एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ में तैनाती दी गई है।

इसके अतिरिक्त रोहन प्रमोद बोत्रे को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ पर तैनाती दी गई है। दिनेश त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक 112 पर तैनात किया गया है। विनीत जयसवाल को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, जय प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ और सुनीती को पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय बनाया गया है।