Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 के गाजियाबाद उपकेंद्र में भी 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 मुख्यालय के बाद गाजियाबाद उपकेंद्र में 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन पुलिसकर्मी व आठ तकनीकी टीम के कर्मचारी शालिम हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 11:22 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 07:50 AM (IST)
उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 के गाजियाबाद उपकेंद्र में भी 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 के गाजियाबाद उपकेंद्र में भी 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 पर कोरोना संक्रमण गहराता ही जा रहा है। 112 मुख्यालय के बाद गाजियाबाद उपकेंद्र में मंगलवार को 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन पुलिसकर्मी व आठ तकनीकी टीम के कर्मचारी शालिम हैं। 112 के गाजियाबाद उपकेंद्र को भी सैनीटाइजेशन के लिए सील कर दिया गया है। इससे पूर्व गाजियाबाद उपकेंद्र में एक महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद उपकेंद्र को सील किया गया था। एक दिन पूर्व ही गाजियाबाद उपकेंद्र दोबारा शुरू किया गया था।

loksabha election banner

एडीजी 112 असीम अरुण ने बताया कि सोमवार को 112 मुख्यालय के 40 कर्मचारी के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा गाजियाबाद उपकेंद्र के 50 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 11 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक 112 के कुल 24 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वर्तमान में 112 का प्रयागराज उपकेंद्र काम कर रहा है। जहां 30 कॉल टेकर मुस्तैद हैं।

एडीजी 112 असीम अरुण ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय की 140 कॉल टेकर तीन शिफ्ट में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा के तहत काम कर रही हैं। 112 पर अब लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए पांच मिनट तक कॉल वेटिंग का सामना भी करना पड़ सकता है। पुलिस विभाग में बढ़ता कोरोना संक्रमण सभी के लिए चिंता का सबब बना है।

बता दें कि लखनऊ स्थित 112 मुख्यालय को बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते ही सोमवार को 48 घंटों के लिए दोबारा सील करना पड़ा था। तकनीकी टीम के छह और सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब यहां कर्मचारी दहशत में हैं। अब तक 112 मुख्यालय में तकनीकी टीम के कुल 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि अभी यहां कोई पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में नहीं है। इससे पहले भी 112 मुख्यालय को कोरोना संक्रमण के चलते 48 घंटों के लिए बंद कर सैनिटाइज कराया गया था। सोमवार को ही 112 मुख्यालय खुला था, जिसे अब फिर बंद कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.