10 नए मरीज, 335 कुल डेंगू पॉजिटिव
लखनऊ जेएनएन। राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 10 नए मरीज मिलन
लखनऊ ,जेएनएन। राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 10 नए मरीज मिलने से डेंगू पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 335 पहुंच गई है। करीब 300 मोहल्लों में डेंगू पहुंच चुका है। फैजुल्लागंज इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है।
शनिवार को श्याम बिहार, फैजुल्लागंज के गौर भीठ, कृष्णलोक, बसंत बिहार कॉलोनी, केशव नगर में डेंगू मरीज पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 54,545 घरों का भ्रमण किया। वहां कंटेनर, कूलर सहित 112267 जगह लार्वा पाए गए। इस पर 1820 लोगों को नोटिस दिया गया है। साथ ही हर रविवार मच्छर पर वार अभियान के तहत लोगों को डेंगू से बचाव व इलाज के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को भी 70 से अधिक घरों में लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस दिया गया है।