विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में दस IPS अफसरों के तबादले, 18 पीपीएस अफसरों के भी तैनाती स्थल में फेरबदल

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:15 PM (GMT+05:30)

IPS And PPS Officers Transfer: शासन की तरफ से आए आदेश में 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों समेत 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

शासन ने बुधवार को दस आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया

 शासन ने बुधवार को दस आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया

HighLights

  1. लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा कमिश्नरेट समेत में कई जिलों व कमिश्नरेट में नए अधिकारी तैनात

  2. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में भी अधिकारियों को भी सौंपी गई नई जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को दस आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। आईपीएस के साथ 18 पीपीएस अफसरों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है।

इस ट्रांसफर में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा कमिश्नरेट समेत में कई जिलों व कमिश्नरेट में नये अधिकारियों को तैनात किया गया है। आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट में 2020, 2021 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल है।

आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में पुनीत द्विवेदी को लखनऊ, नीतू को नोएडा, शिवा सिंह को आगरा, अमित कुमावत और शैव्या गोयल को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। माविस टॉक को भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। किरण यादव को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़, आदित्य को बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और भंवरे दीक्षा अरुण को पीटीएस मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ये अफसर भेजे गए पुलिस कमिश्नरेट

आईपीएस अधिकारी पुनीत द्विवेदी को अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद से हटा कर अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में भेजा गया है। आईपीएस अफसर नीतू का तबादला करते हुए उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पद से हटाकर अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर नगर कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त आईपीएस शिवा सिंह को स्थानांतरित कर आगरा पुलिस कमिश्नरेट पर तैनाती दी गई है। लखनऊ कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त आईपीएस अमित कुमावत को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट पर तैनाती किया गया है।

18 पीपीएस अधिकारी भी इधर से उधर

पीपीएस अधिकारियों की सूची में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। मुरादाबाद में नगर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह को आजमगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र स्थानांतरित किया गया। देवेंद्र सिंह को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। पीयूष कुमार सिंह को मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। अभिषेक तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मुरादाबाद, गिरीश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) अलीगढ़ तथा पंकज कुमार श्रीवास्तव को मऊ में तैनाती मिली है।
इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) बनाया गया है। अतुल कुमार चौबे को मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुरील को मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), नितिन कुमार सिंह को पीटीएस मुरादाबाद और नवीना शुक्ला को एसीओ मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है। नवीन कुमार सिंह को डीजीपी का स्टाफ अफसर बनाया गया है। विभा सिंह को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ तथा राघवेंद्र कुमार मिश्र को पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर में उप सेनानायक बनाया गया है। अरुण कुमार सिंह द्वितीय को आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) और डा. हृदयेश कठेरिया को यातायात निदेशालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।