विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ललितपुर: एंबुलेंस न मिलने पर पति व्हीलचेयर पर ले गया पत्नी का शव, कॉलेज प्रशासन ने बनाई जांच टीम, 3 दिन में देगी रिपोर्ट

Published: Sun, 30 Aug 2026 10:26 AM (IST)

ललितपुर मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस न मिलने पर पति ने पत्नी का शव व्हीलचेयर पर साइकिल से बांधकर 8 किमी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. एंबुलेंस न मिलने पर पति ने शव व्हीलचेयर पर ले गया।

  2. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीम बनाई।

  3. तीन सदस्यीय कमेटी तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी।

जागरण संवाददाता, ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला की मौत के बाद शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस या वाहन न मिलने पर पति के व्हीलचेयर को साइकिल से बांधकर पत्नी का शव ले जाने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच टीम गठित की है।

दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.गजेंद्र सिंह ने शनिवार को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

पत्नी को लेकर आया था मेडिकल कॉलेज

गदयाना निवासी राजू सेन अपनी 35 वर्षीय पत्नी रश्मि को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद रश्मि को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि पत्नी की मौत के बाद राजू ने शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस या अन्य वाहन उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली।

व्हीलचेयर पर रखा था शव

इसके बाद वह शव को व्हीलचेयर पर रखकर साइकिल से बांधकर करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव ले जाने को बाध्य हुआ। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए सर्जन डॉ. सौरभ साहू, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन सूद और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी सिंह की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी घटना के समय इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें- एंबुलेंस न मिलने पर पत्नी के शव को व्हीलचेयर पर 8 किमी तक ले गया पति, ललितपुर में सिस्टम की नाकामी पर सन्न रहे लोग

यह भी पढ़ें- चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन यादव: राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी सामग्री; मंदाकिनी नदी का लिया जायजा