Move to Jagran APP

कष्ट हरने विराजित हुए विघन् विनाशक

ललितपुर ब्यूरो: विघन् विनाशक गणों के राजा भगवान गणेश नगर में जगह-जगह स्थापित हो गए। भक्तों ने ढोल-

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 01:38 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 01:38 AM (IST)
कष्ट हरने विराजित हुए विघन् विनाशक
कष्ट हरने विराजित हुए विघन् विनाशक

ललितपुर ब्यूरो:

loksabha election banner

विघन् विनाशक गणों के राजा भगवान गणेश नगर में जगह-जगह स्थापित हो गए। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच गणपति देव का हर्षाेल्लास से स्वागत किया। गणेशोत्सव को लेकर आयोजनकर्ताओं द्वारा पूर्व से ही तैयारियाँ शुरू कर दी थीं। आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणपति को आकर्षक पण्डालों में प्रतिष्ठित किया गया।

पूरे वर्ष बाद देवों के देव गजानन भगवान भक्तों के कष्टों का हरण करने के लिए अपने दरबार में विराजित हो गए। आयोजनकर्ताओं द्वारा कुछ दिन पूर्व से ही गणपति महाराज के दरबार को सजाने के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी थीं। विगत रात्रि भगवान गजानन की आकर्षक मूर्तियों को गाजे-बाजे के साथ लाया गया। शाम से आरम्भ हुआ गणपति की मूर्ति लेने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा था। नगर की मुख्य झाँकी स्थल कटरा बाजार में भी दो दिन पूर्व रात्रि में ढोल-नगाड़ों के बीच मूर्ति लाकर विराजित कराई गई थी। सायं पण्डित हरीओम शास्त्री के मुखारविन्द से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन अर्चन हुआ। नवग्रह, कलश, देवीमाता, लक्ष्मीमाता आदि की स्थापना की गई। मूल नायक प्रतिमा भगवान गणपति की प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति का अनावरण विधि-विधान से किया गया। अन्त में सभी अतिथियों द्वारा आरती वंदन व पुष्पाँजलि अर्पित की गई। गणेश एवं नवदुर्गा समिति कटरा बाजार द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर वंदन किया गया। इस वर्ष कटरा बाजार के अलावा महावीरपुरा, नीम के पेड़ के नीचे आदि विभिन्न स्थानों पर विघन्विनाशक के आकर्षक दरबार सजाए गए है।

::

बॉक्स

::

घर-घर भी विराजित हुई प्रतिमायें

गणेशोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा घर-घर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। जिनका विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। नगर में जगह-जगह हाथ ठेला पर सजाकर रखी गई मूर्तियाँ श्रद्धालुओं द्वारा खूब खरीदी गई। आज शाम तक मूर्ति खरीदते हुए श्रद्धालु देखे गए। गणेशोत्सव को लेकर बाजार में रौनक दिखाई दी। श्रद्धालुओं द्वारा पूजन सामग्री आदि की खूब खरीददारी की।

---

::

धूमधाम से हुई गणपति की स्थापना

बिरधा (ललितपुर): कस्बे में ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की स्थापना धूमधाम से की गई। जगह-जगह पर आकर्षक झाकियाँ सजाई गई। प्रतिवर्ष की तरह श्री गणेशोत्सव समिति द्वारा साहू समाज मन्दिर, तेजपुरा, स्टेण्ड तिराहा पर भगवान गणेश की स्थापना की की गई है। गणेश महोत्सव के लिए भक्तों ने दो पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। गणेश महोत्सव में युवाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पण्डित दिनेश तिवारी के द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। ग्राम कुमरोल में सोमेश्वर नाथ मन्दिर पर मूर्ति स्थापना कर पूजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.