तालबेहट को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा
तालबेहट (ललितपुर) : ललितपुर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की संस्तुति पर शासन ने जिले की तालबेहट नगर पं
तालबेहट (ललितपुर) : ललितपुर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की संस्तुति पर शासन ने जिले की तालबेहट नगर पंचायत को सबसे पहले आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया है। नगर पंचायत कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जतायी गयी। आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने से नगर में विकास का पहिया अब और तेजी से दौड़ेगा। वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
तालबेहट नगर पंचायत विगत कई वर्षो से विकास के पथ पर है। यहाँ की नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने विकास के तमाम ऐसे कार्य कराये, जिससे तालबेहट नगर को जिले में ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड में 1 विशेष पहचान मिली है। नगर पंचायत तालबेहट को आदर्श नगर पंचायत घोषित कराने के लिये नगर पंचायत अध्यक्ष विगत कई वषरें से प्रयासरत थीं। सारी औपचारिकतायें पूर्ण करने के बाद आदर्श नगर पंचायत का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका था, किन्तु उसके बाबजूद भी प्रकरण शासन स्तर पर अधर में लटका हुआ था। इसी बीच ललितपुर के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कई दफा नगर पंचायत के कार्यो का निरीक्षण किया। नगर पंचायत के विकास कार्यो से संतुष्ट होकर जिलाधिकारी ने तालबेहट को आदर्श नगर पंचायत घोषित करने की संस्तुति की। डीएम की संस्तुति के बाद वर्तमान सरकार ने वषरें से अटकी पड़ी फाइल का निस्तारण कर पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंर्तगत तालबेहट को जिले की पहली पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत घोषित कर दिया है। लोगों को आशा है कि अब नगर का और अधिक विकास होगा, युवाओं को कुछ रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में पहल होगी तथा नगर की अधूरी पड़ी सड़कों व नालियों का निर्माण होगा।
::
इनका कहना है
::
ललितपुर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की संस्तुति पर सूबे की योगी सरकार ने तालबेहट नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा देकर विकास की राह को आसान बना दिया है। नगर में स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। स्वच्छ व सुन्दर नगर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। सड़क, बिजली और नगर के सम्पूर्ण विकास के लिये खाका खींचा जायेगा।
मुक्ता सोनी
अध्यक्ष नगर पंचायत।