घर में घुसकर पिता को पीटा, पुत्री से छेड़छाड़
ललितपुर: थाना बार अन्तर्गत ग्राम सेमराभागनगर में घर में घुसकर पिता को पीटने और बीचबचाव करने पर पुत्र
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 01:41 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 01:41 AM (IST)
ललितपुर: थाना बार अन्तर्गत ग्राम सेमराभागनगर में घर में घुसकर पिता को पीटने और बीचबचाव करने पर पुत्री से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कार्यवाही की माँग की।
एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि 16 अगस्त की सुबह 7 बजे वह खेत पर जाने के लिए घर से निकला। तभी गाव के ही 3-4 लोग उसके घर के दरवाजे पर मिले और उसे अन्दर ले गये। सभी ने गाली-गलौज कर लातघूंसों से पिटाई कर दी। बचाने आयी 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री को बुरी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ डाले। बाद में धमकाते हुए भाग गये। पीड़ित ने कार्यवाही की माँग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें