Move to Jagran APP

अब जिले में रोपे जायेंगे 14 लाख 89 हजार 746 पौधे

ललितपुर ब्यूरो : जनपद को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से अब जनपद में 14 लाख 89 हजार 746 पौधे रोपे जाय

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 01:05 AM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 01:05 AM (IST)
अब जिले में रोपे जायेंगे 14 लाख 89 हजार 746 पौधे
अब जिले में रोपे जायेंगे 14 लाख 89 हजार 746 पौधे

ललितपुर ब्यूरो :

loksabha election banner

जनपद को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से अब जनपद में 14 लाख 89 हजार 746 पौधे रोपे जायेंगे। पूर्व में यह लक्ष्य 12 लाख 45 हजार 226 पौधों का था। शासन के निर्देश पर अब 2 लाख 44 हजार 520 पौधों का अतिरिक्त लक्ष्य बढ़ाया गया है। यही नहीं तय किये गये लक्ष्य में से 9 लाख 36 हजार 454 पौधे स्वतंत्रता दिवस पर वन विभाग समेत कुल 26 विभागों द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोपे जायेंगे। सोमवार तक सभी विभागों के 12 लाख से अधिक पौधों का ढुलान कर लिया गया।

पूर्व में जनपद में 12 लाख 45 हजार 226 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसी के साथ ही वन विभाग समेत ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, आवास विकास विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, नगर विकास, लोक निर्माण, सिंचाई विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, विद्युत विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे विभाग, रक्षा विभाग, उद्यान विभाग व पुलिस विभाग को भी पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया था। अब जनपद में वृक्षारोपण का लक्ष्य 14 लाख 89 हजार 746 पौधों का कर दिया गया है। इस हिसाब से वृक्षारोपण का लक्ष्य 2 लाख 44 हजार 520 पौधों का बढ़ाया गया है। पूर्व में स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण करने का लक्ष्य 7 लाख 94 हजार 838 पौधों का रखा गया था, लेकिन अब यह लक्ष्य भी बढ़ाकर 9 लाख 36 हजार 454 पौधों का कर दिया गया है। पूर्व में वन विभाग को सर्वाधिक 4 लाख 2 हजार 684 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अब कुल लक्ष्य बढ़ने के बाद वन विभाग को भी कुल 5 लाख 10 हजार 684 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।

::

बॉक्स में

::

कुल लक्ष्य का 80 फीसदी 15 अगस्त को पूरा करेगा विभाग

शासनादेश के तहत विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण के लिए सौंपे गये कुल लक्ष्य के सापेक्ष 80 फीसदी पौधे 15 अगस्त को ही रोपने होंगे। वहीं वन विभाग कुल लक्ष्य का 30 प्रतिशत पौधे रोपेगा।

::

विभिन्न विभागों को सौंपा गया लक्ष्य

-::

विभागों का वृक्षारोपण लक्ष्य

विभाग लक्ष्य पौध ढुलान की संख्या

वन विभाग 510684 418000

ग्राम्य विकास विभाग 409667 327734

राजस्व विभाग 176905 141524

पंचायती राज विभाग 176905 141524

आवास विकास विभाग 7680 6144

औद्योगिक विकास विभाग 5654 4523

नगर विकास 19520 15616

लोक निर्माण 14357 11486

सिंचाई विभाग 12320 9856

रेशम विभाग 1654 1323

कृषि विभाग 16000 12800

पशुपालन विभाग 4320 3456

सहकारिता विभाग 4880 3904

उद्योग विभाग 8480 6784

विद्युत विभाग 4320 3456

माध्यमिक शिक्षा विभाग 11983 9586

बेसिक शिक्षा विभाग 8477 6782

प्राविधिक शिक्षा विभाग 11117 8894

उच्च शिक्षा विभाग 9623 7698

श्रम विभाग 4013 3210

स्वास्थ्य विभाग 6987 5590

परिवहन विभाग 3680 2944

रेलवे विभाग 4987 3990

रक्षा विभाग 7360 5888

उद्यान विभाग 40493 32394

पुलिस विभाग 7680 6144

कुल 1489746 1201250

::


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.