दबंगों का सरकारी जमीन पर कब्जा, केस दर्ज
मड़ावरा (ललितपुर): थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम छपरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के आरोप में लेखपाल ने
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 12:49 AM (IST)
मड़ावरा (ललितपुर): थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम छपरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के आरोप में लेखपाल ने एफआइआर पंजीकृत कराई है।
क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश कुमार ने मड़ावरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राजस्व ग्राम छपरा में आम रास्ता है। जिसकी पैमाइश के बाद चीरा-निशानी लगाई गई थी। इस सरकारी भूमि पर मड़ावरा निवासी लक्ष्मन पुत्र चउदे, महेन्द्र सिंह पुत्र करन सिंह, देवेन्द्र पुत्र शेर सिंह लोधी ने चीरा, मुण्डी तोड़कर पिलर खोदकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। मड़ावरा पुलिस ने लेखपाल की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 498, 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके जाँच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें