लीड..जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव
ललितपुर ब्यूरो : थाना जाखलौन की चौकी धौर्रा अन्तर्गत ग्राम पिपरई के पास पनया के जंगल में अज्ञात यु
ललितपुर ब्यूरो :
थाना जाखलौन की चौकी धौर्रा अन्तर्गत ग्राम पिपरई के पास पनया के जंगल में अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से फाँसी के फंदे पर रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गयी व मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नाराहट देवआनन्द के साथ-साथ पाली व जाखलौन पुलिस मौके पर पहुँच गयी। बाद में जाखलौन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की होगी।
चौकी धौर्रा क्षेत्र में ग्राम पिपरई के पास जंगल व पहाड़ है। नजदीक ही शहजाद नदी बहती है। इस नदी के किनारे पर सिद्धक्षेत्र पनया आश्रम है। यह आश्रम बेहद रमणीक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। एक तरफ नदी और दूसरी तरफ घने पहाड़ और जंगल इस क्षेत्र की सुन्दरता में चार चाँद लगाते है। कस्बा पाली के सैकड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र बने पनया धाम पर वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची रहती है। रविवार सुबह इस आश्रम पर मौजूद कुछ लोग लगभग 500 मीटर की दूरी पर घने जंगल में पहाड़ों के नजदीक से होकर गुजरे। तभी उन्हे दूर से एक पेड़ पर कुछ झूलता सा प्रतीत हुआ। इस पर उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गयी। पेड़ पर रस्सी के सहारे एक युवक का सड़ा गला शव फाँसी के फंदे पर लटक रहा था। पास में ही साईकिल खड़ी थी। शव से तीक्ष्ण दुर्गन्ध आ रही थी। ग्रामीणों ने भागकर मन्दिर पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नाराहट देव आनन्द, पाली थानाध्यक्ष आनन्द पाल भदौरिया, जाखलौन थानाध्यक्ष व धौर्रा चौकी इचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गये। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मौजूद ग्रामीणों से जानकारी ली। साईकिल के करियर पर कोल्ड ड्रिक्स की क्रेट बंधी हुई थी, जिसमें रखी सब्जियाँं सड़ गयी थी। क्रेट में हँसिया व बोतल भी पड़ी थी, जिससे अनुमान लगाया गया कि मृतक फेरी लगाकर सब्जी बेचता होगा। शव लगभग 15 दिन पुराना होने से सड़-गल गया था तथा उसमें कीड़े पड़ गये थे। जिससे तीक्ष्ण दुर्गन्ध आ रही थी। पास में ही चप्पल भी पड़ी हुई थी। युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष आकी गयी। उसका शरीर मजबूत था। युवक की कमर में पीले रग की टीशर्ट बंधी हुई थी। वह नीले रग का जींस पैंट और ग्रे कलर की सैण्डो बनियान पहने हुए था। तमाम प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जाखलौन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।
::
सीमा विवाद में उलझा रहा मामला
घटना की सूचना सीओ नाराहट, पाली, जाखलौन पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी। प्रथम दृष्टया लग रहा था कि घटनास्थल पाली थाना क्षेत्र में होगा, लेकिन बाद में घटनास्थल जाखलौन थाना क्षेत्र की चौकी धौर्रा में पाया गया। इससे काफी देर तक मामला सीमा विवाद में ही उलझा रहा।