सपाइयों ने कराया रो़जेदारों को इफ्तार
ललितपुर ब्यूरो : झाँसी ललितपुर जालौन क्षेत्र की विधान परिषद सदस्या रमा निरजन द्वारा शनिवार की शाम हि
ललितपुर ब्यूरो : झाँसी ललितपुर जालौन क्षेत्र की विधान परिषद सदस्या रमा निरजन द्वारा शनिवार की शाम हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह की दरगाह प्रागण में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो रोजेदारों ने रोजा खोला। विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डॉ. आरपी निरजन ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में अल्लाह ताला से जो दुआ माँगी जाती है वह जरूर ही कुबूल होती है। इस मौके पर अंजुमन सदर असलम कुरैशी, उर्स कमेटी कमिटि हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, अब्दुल रहमान कल्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, गुलाम मुहम्मद गामा, पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हाप्रसाद निरंजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अजीज कुरैशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष करीम पप्पू राईन, पूर्व महासचिव लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, प्रवक्ता गिरधारी यादव, बालकृष्ण नायक, ब्लॉक प्रमुख जयराम सिंह निरंजन, अफजुल रहमान, मास्टर पूरन सिंह निरंजन, पूर्व ब्लाक प्रमुख गौरीशकर सोनी, करन पाल, कुन्दन पाल, जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन, जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, कृष्णस्वरूप निरंजन, रामदास श्रोती, विजय यादव, जितेन्द्र खटीक, बृजेश तिवारी, परवेज पठान, पार्षद भोलू, उदल पटेल, मातादीन पटेल झासी, पार्षद रामबाबू यादव, शिवम मिश्रा, राजकुमार खटीक, मनोज खटीक, इन्द्रपाल सिंह यादव उपस्थित रहे।