समाज एवं सफाई कर्मचारियों के हित सर्वोपरि
ललितपुर ब्यूरो : उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनीत बाल्मीकि एवं अखिल भा
ललितपुर ब्यूरो : उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनीत बाल्मीकि एवं अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय वाल्मीकि का पालिका सभागार में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज एवं सफाई कर्मचारियों के हित में कार्य किये जायेंगे। सभी के सहयोग से संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम साहू ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं समाज और सफाई कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान मंजीत करौसिया प्रान्तीय महामंत्री उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, पार्षद अमरदीप रजक, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, रामकुमार रजक, संजय ग्वाला, रामसेवक प्रजापति, जहीर अली रानू के अलावा पालिका के कार्यालय अधीक्षक रमाकान्त तिवारी, दीनदयाल सोनी, हबीब खान, दीपेन्द्र कुमार, सुधीर रावत, सुरेश राठौर, अशोक शिवहरे, सिकन्दर खान, जयशकर पाण्डेय, आशुतोष, सीमा, महेन्द्र यादव, अमित पाराशर, रमेश सेन, विजय राठौर, अमित रैकवार, भगवान सिंह गोहर खान, रूपेश साहू, दीपक नामदेव, संजय चन्देल, प्रवीण कुमार, सनी जैन, आदेश कुमार, बालकिशन, सोनू रिछारिया, आबिद, आदिल, स्वास्थ्य नायक, अशोक महरौलिया, अखिलेश करौसिया, राजा घावरी, जितेन्द्र करौसिया, अमित करौसिया, जिनेन्द्र करौसिया, संजय सपेरा, अमित खरे, बृजेश कुमार, किरन करौसिया, नरेन्द्र राठौर, छोटेलाल, कपिल घावरी, विक्की अहारिया, धीरेन्द्र घावरी, तरूण करौसिया, राजीव घावरी, पुष्पेन्द्र घावरी, देवेन्द्र नरवारे मौजूद रहे। संचालन मंजीत करौसिया ने किया।